Tuesday, July 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

एक घंटे की बारिश में डूबा मधेपुरा:मुख्य सड़कें बनीं तालाब; 73 करोड़ की ड्रेनेज परियोजना अधूरी, अगले 5 दिन और बारिश का अलर्ट


मधेपुरा में मंगलवार शाम करीब एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने नगर परिषद की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश थमने के बाद शहर के मुख्य बाजार, प्रमुख सड़कों और कई गली-मोहल्लों में जलजमाव हो गया, जिससे लोगों को घंटों आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे ओवरब्रिज के नीचे सबसे खराब स्थिति सबसे अधिक परेशानी कर्पूरी चौक स्थित निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के नीचे देखने को मिली। सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से पैदल राहगीरों, बाइक सवारों और अन्य वाहन चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई दोपहिया वाहन फिसलते-फिसलते बचे, जबकि लोगों को घुटनों तक पानी के बीच होकर गुजरना पड़ा। मुख्य सड़क पर एक फीट तक भरा पानी पूर्णिया गोला चौक स्थित एमएलसी ललन सर्राफ के घर के पास मुख्य सड़क पर करीब एक फीट तक पानी भर गया। सड़क पूरी तरह तालाब जैसी नजर आने लगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में यही स्थिति बन जाती है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण थोड़ी देर की बारिश भी बड़ी परेशानी बन जाती है। 73 करोड़ की ड्रेनेज परियोजना अब भी अधूरी नगर परिषद क्षेत्र में बुडको की ओर से करीब 73 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण कराया जा रहा है। यह परियोजना करीब डेढ़ वर्ष से निर्माणाधीन है, लेकिन अब तक पूरी नहीं हो सकी है। इसके कारण बारिश के दौरान लोगों को जलजमाव से राहत नहीं मिल पा रही है। अगले पांच दिन बारिश की संभावना भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मधेपुरा समेत आसपास के क्षेत्रों में अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र, अगवानपुर के मौसम वैज्ञानिक देवन कुमार चौधरी के अनुसार 15 जुलाई को 18 मिमी, 16 और 17 जुलाई को 16-16 मिमी तथा 18 और 19 जुलाई को 12-12 मिमी वर्षा होने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आसमान में बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश जारी रहने का भी अनुमान जताया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles