Wednesday, July 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

फुटपाथ दुकानदारों ने घेरा नगर निगम, प्रदर्शन कर मांगा अधिकार


रांची नगर निगम की ओर से पूरे शहर में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ फुटपाथ दुकानदारों का आक्रोश अब सड़क पर आ गया। मंगलवार को सैकड़ों फुटपाथ दुकानदारों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए निगम कार्यालय तक मार्च किया। दुकानदारों ने निगम कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन करने के बाद लोकभवन के सामने धरना दिया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि गरीबों की रोजी-रोटी पर बुलडोजर चलाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम स्ट्रीट वेंडर्स कानून और न्यायालय के निर्देशों की अनदेखी कर रहा है। एटक के महासचिव अशोक यादव ने कहा कि यह लड़ाई केवल रोजगार की नहीं, बल्कि पथ विक्रेताओं के सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की भी है। चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं रुकी तो राज्यव्यापी आंदोलन होगा। मौके पर विकास वर्मा, संदीप वर्मा, संतोष रजक, मनोज महतो सहित सैकड़ों फुटपाथ दुकानदार शामिल हैं। फुटपाथ दुकानदारों की ने रखी प्रमुख मांगें फुटपाथ दुकानदारों के प्रदर्शन से रातू रोड व रेडियम रोड में जाम फुटपाथ दुकानदारों के प्रदर्शन की वजह से सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक पूरे शहर की ट्रैफिक अस्त-व्यस्त हो गई। लोकभवन से कचहरी चौक, कचहरी रोड, अल्बर्ट एक्का चौक से मेन रोड,सर्कुलर रोड में अचानक वाहनों का दवाब बढ़ गया आैर जाम लग गया। इसका असर दूसरे रूट पर भी पड़ा। रातू रोड फ्लाईआेवर, रेडियम रोड, कोर्ट कंपाउंड रोड सहित अन्य रूट पर वाहन रेंगते रहे। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस भी हांफते दिखी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles