Wednesday, July 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सुपौल में 3 घरों से कैश-जेवरात और दस्तावेजों की चोरी:खिड़की-दरवाजे से घुसे चोर, CCTV फुटेज के आधार पर छापेमारी शुरू


सुपौल में मंगलवार की देर रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर नगदी, चांदी के आभूषण, मोबाइल और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की चोरी कर ली। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम और रतनपुर थानाध्यक्ष पिंटू कुमार मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत के वार्ड संख्या-11 की है। रात करीब दो बजे चोर सबसे पहले देव सुंदरी देवी के घर में घुसे। उस समय वह अपनी बहन के साथ घर में सो रही थीं। चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 15 हजार रुपए नगद, लगभग 17 भरी चांदी के आभूषण, जिनमें चेन और बाला शामिल हैं, के अलावा आधार कार्ड, बैंक पासबुक समेत अन्य जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। सुबह नींद खुलने पर बक्सा खुला देख परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। 2 घरों से मोबाइल फोन हुई चोरी इसके बाद चोरों ने जितेन्द्र राम और भोलबी देवी के घरों को भी निशाना बनाया। दोनों घरों से मोबाइल फोन चोरी होने की बात सामने आई है। पीड़ित परिवारों के अनुसार, तीनों घरों से हुई चोरी की कुल कीमत करीब एक लाख रुपए आंकी जा रही है। ग्रामीणों का दावा है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और स्थानीय जानकारी के आधार पर नेपाल के कंचनपुर क्षेत्र के बेलारदह निवासी एक संदिग्ध व्यक्ति का नाम सामने आया है। हालांकि पुलिस ने किसी भी संदिग्ध की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रतनपुर थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles