Wednesday, July 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा के 6 प्रखंडों में खुले डिग्री कॉलेज:बुधवार से पढ़ाई शुरू, CM सम्राट चौधरी ने किया राज्यव्यापी शुभारंभ


बिहार में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को राज्यभर में 211 नए डिग्री कॉलेजों का शुभारंभ किया। इसी क्रम में सहरसा जिले को भी छह नए डिग्री कॉलेज मिले हैं। इन सभी कॉलेजों में बुधवार से ही पठन-पाठन शुरू हो गया है। ये सभी कॉलेज मधेपुरा स्थित भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय (BNMU) के अधीन संचालित होंगे। सहरसा जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने कहा कि नए डिग्री कॉलेज में 6 विषयों की पढ़ाई जाएगी। जहां नई बिल्डिंग की आवश्यकता है उसके लिए भूमि अधिग्रहण के लिए प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा। नई डिग्री के कॉलेज की स्थापना होने के बाद गांव के बच्चे बच्चियों को स्थानीय स्तर पर ही पढ़ाई की अच्छी व्यवस्था मिल जाएगी. सहरसा जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, ये नए डिग्री महाविद्यालय सतरकटैया प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय-सह-उच्च माध्यमिक विद्यालय, पंचगछिया; सौर बाजार प्रखंड के राजकीयकृत उच्च विद्यालय सौर बाजार; पतरघट प्रखंड के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पतरघट; नवहट्टा प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय नवहट्टा; बनमा ईटहरी प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय-सह-मध्य विद्यालय, परसबन्नी; और सलखुआ प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय कोपरिया में खोले गए हैं। इन डिग्री कॉलेजों के स्थानीय स्तर पर खुलने से ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं, विशेषकर छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी। पहले स्नातक की पढ़ाई के लिए छात्रों को जिला मुख्यालय या दूर के शहरों में जाना पड़ता था, जिससे आर्थिक बोझ और समय की बर्बादी होती थी। स्थानीय बुद्धिजीवियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे कोसी क्षेत्र के गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के बच्चों को काफी लाभ मिलेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया है कि छात्रों को पठन-पाठन में कोई असुविधा न हो, इसके लिए प्रारंभिक दौर की पढ़ाई और अन्य आवश्यक शैक्षणिक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से शुरू कर दी गई हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles