Wednesday, July 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमुई में 'हत्या' की गुत्थी निकली आत्महत्या:शव नवादा से लाकर बहियार में फेंका; परिजनों पर केस दर्ज, सुसाइड नोट से हुआ खुलासा


जमुई पुलिस ने चंद्रदीप थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव से बरामद युवक के शव मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि जिसे हत्या बताया जा रहा था, वह वास्तव में आत्महत्या का मामला था। आरोप है कि मृतक के परिजनों ने आत्महत्या को हत्या का रूप देने के लिए शव को नवादा जिले से लाकर जमुई के मोहनपुर बहियार में फेंका था। मृतक की पहचान नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के कुमरौआ गांव निवासी अंकित मिस्त्री (पिता बिरजू मिस्त्री) के रूप में हुई थी। घटना के बाद मृतक की मां सुनीता देवी ने आठ लोगों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया था। इस आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले। तकनीकी अनुसंधान में अंकित की बुआ के मोबाइल की कॉल डिटेल और शव पर मिली बेडशीट की जांच से पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, अंकित ने नवादा में अपनी बुआ की बेटी के घर आत्महत्या की थी। शव को जमुई के मोहनपुर बहियार में लाकर फेंक दिया
इसके बाद उसकी मां, फूफा, मौसा, मौसी समेत अन्य परिजनों ने शव को एक बोलेरो वाहन से जमुई के मोहनपुर बहियार में लाकर फेंक दिया। मोहनपुर अंकित का ननिहाल था। परिजनों का मकसद घटना को हत्या का रूप देकर दूसरों को फंसाना था। एडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि मंगलवार सुबह चंद्रदीप थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव से एक अज्ञात शव बरामद किया गया था। शव की पहचान के बाद युवक की मां के बयान के आधार पर आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक ने हाल ही में एक लड़की से शादी की थी, जिससे दो परिवारों के बीच तनाव की स्थिति थी। मृतक की मां ने लड़की के परिवार वालों द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया था। रात में युवक के फूफा के घर में सुसाइड किया
उन्होंने बताया कि घटना की तब्तीश के द्वारा मृतक की मां से पूछताछ की गई, उनके मोबाइल पर 14 तारीख की सुबह तीन बजे सुबह एक मोबाइल नंबर से कॉल आया था, इस मामले में मृतक की मां के द्वारा मोबाइल नंबर के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया। पुलिस ने इसके बाद उसे मोबाइल नंबर को आईडेंटिफाई किया, दो नवादा के एक यूजर का निकला। हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तो पूरे मामले का उद्भेदन हुआ है। उन्होंने बताया कि 14 तारीख को ही रात में युवक के फूफा के घर में सुसाइड कर लिया गया था। मृतक के मां, फूफा, मौसी, फुआ के द्वारा अंकित के डेड बॉडी को बेडशीट में लपेटकर जमुई जिला के चंद्रदीप थाना क्षेत्र इलाके के मोहनपुर में फेक दिया गया था। लड़की से बातचीत करने के लिए नहीं दिया जा रहा था
उन्होंने बताया कि पूरे मामले को छुपाने का उद्देश्य यह था कि जिस लड़की से अंकित की शादी हुई थी,उसके परिवार पर हत्या के मुकदमा किया जा सके। एसडीपीओ में बताया कि इस मामले में एक सुसाइड नोट पर बरामद हुआ है, उसे सुसाइड नोट के आधार प्रारंभिक रूप से यह लग रहा है कि अंकित को लड़की से बातचीत करने के लिए नहीं दिया जा रहा था। मृतक के मामा और मौसा के द्वारा मृतक के पत्नी को कहीं छुपा दिया गया था। उन्होंने बताया कि चंद्रदीप थाना क्षेत्र के सोनखार से मृतक के फूफा के परिचित के घर से लड़की को बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि आत्महत्या को हत्या का रूप इसलिए दिया गया था की लड़की के पिता सहित अन्य लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें फसाया जा सके। दरअसल अंकित गांव के ही एक लड़की से 14 जून को घर से भाग कर लव मैरिज किया था। यह शादी अंतर्जातीय होने के कारण लड़की के परिवार वाला और लड़के के परिवार वालों में तनाव की स्थिति थी। लड़की से बात नहीं कराए जाने के कारण अंकित ने सुसाइड कर लिया था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles