Wednesday, July 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मस्कट में चमकेगी झारखंड की हॉकी:यूथ एशियन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में राज्य के छह खिलाड़ियों को मिली जगह


हॉकी इंडिया ने ओमान के मस्कट में आयोजित होने वाली यूथ हॉकी 5ए-साइड एशियन चैंपियनशिप 2026 के लिए 10-10 सदस्यीय भारतीय महिला और पुरुष टीम की घोषणा कर दी है। इनमें झारखंड के छह खिलाड़ियों को जगह मिली है।महिला टीम में राज्य की पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जबकि पुरुष टीम में एक खिलाड़ी को मौका मिला है।
भारतीय महिला टीम में झारखंड की संदीपा कुमारी, पुष्पा मांझी, श्रुति कुमारी, नीलम टोपनो और खिल्ली कुमारी का चयन किया गया है। वहीं आशीष तनी पूर्ति को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। महिला टीम का चयन मध्य प्रदेश के भोपाल में 4 से 18 जुलाई तक आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। वहीं पुरुष टीम का चयन चंडीगढ़ में चल रहे राष्ट्रीय शिविर से किया गया। यूथ हॉकी 5ए-साइड एशियन चैंपियनशिप का आयोजन 20 से 25 जुलाई तक होगा।
हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय टीम में झारखंड के छह खिलाड़ियों का चयन इस बात का प्रमाण है कि राज्य में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए सरकार और हॉकी झारखंड द्वारा जमीनी स्तर पर किए जा रहे प्रयास सफल हो रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और राज्य का नाम रोशन करेंगे। बुलंदियों पर है झारखंड की महिला हॉकी खिलाड़ी महिला हॉकी में झारखंड की यह पहली सफलता नहीं है। हाल ही में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के यूनाइटेड किंगडम एक्सपोजर दौरे के लिए भी झारखंड की चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसके अलावा एशियन गेम्स के लिए घोषित भारतीय महिला टीम में भी राज्य की चार खिलाड़ी हैं। इस तरह वर्तमान में सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीमों में झारखंड की कुल 13 महिला खिलाड़ी शामिल हैं, जो राज्य की हॉकी परंपरा और प्रतिभा का बड़ा प्रमाण है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles