![]()
रांची| झारखंड के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज रिम्स में एमबीबीएस की सीटें 180 से बढ़कर 250 हो गई है। नेशनल मेडिकल कमीशन ने रिम्स के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही चालू शैक्षणिक सत्र से संस्थान में 250 विद्यार्थियों का नामांकन होगा। यह झारखंड की चिकित्सा शिक्षा के लिए बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि इससे हर साल 70 अतिरिक्त विद्यार्थियों को राज्य में ही मेडिकल की पढ़ाई का अवसर मिलेगा। एमबीबीएस सीटों में वृद्धि का सबसे बड़ा लाभ झारखंड के विद्यार्थियों को मिलेगा। अब तक राज्य के कई मेधावी छात्र केवल सीटों की कमी के कारण दूसरे राज्यों के मेडिकल कॉलेजों का रुख करने को मजबूर होते थे 150 से 250 सीट तक पहुंचने में लग गए सात साल
रिम्स में वर्ष 2019 से पहले एमबीबीएस की केवल 150 सीटें थीं। तत्कालीन निदेशक डॉ. डीके सिंह ने पहली बार 250 सीट करने का प्रस्ताव एनएमसी को भेजा था। हालांकि उस समय एनएमसी ने केवल 30 सीटों की मंजूरी दी थी। इसके बाद रिम्स प्रशासन ने लगातार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया। करीब सात साल के प्रयास के बाद अब प्रभारी निदेशक डॉ. डीके सिन्हा के कार्यकाल में 250 सीटों पर नामांकन की अनुमति मिली।

