
कोलकाता से शिवकुमार राउत की रिपोर्ट
रथयात्रा को लेकर आसनसोल और दुर्गापुर में दर्जनों सडकों को बंद किया गया है. प्रशासन ने कई के रूट डायवर्ट किये हैं. प्रशासन की ओर से उन सड़कों की सूची जारी कर दी गयी है जिन्हें पूरी तरह से बंद किया गया है. सूची में उन सड़कों का नाम भी है जिन सड़कों में रूट डायवर्ट किया गया है. पुलिस आयुक्त डॉ. प्रणव कुमार के निर्देश पर गुरुवार सुबह 10 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक नियम लागू रहेगा.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सड़कों की पूरी जानकारी
आसनसोल साउथ थाना क्षेत्र के तहत गाड़ियों पर रोक/डायवर्जन:
- हटन रोड: किसी भी तरह की गाड़ियां इस्माइल मोड़ की तरफ नहीं जा पाएंगी.
- हटन रोड पर इस्माइल मोड़: किसी भी तरह की गाड़ियां बुद्ध मोड़ की तरफ नहीं जा पाएंगी.
- शनि मंदिर (नूरुद्दीन रोड) से मैदाकल होते हुए इस्माईल मोड़: किसी भी तरह की गाड़ियां इस्माइल मोड़ की तरफ नहीं जा पाएंगी.
- कालीपहाड़ी मोड़: सभी तरह की बड़ी गाड़ियों को जुबली मोड़ भगत सिंह मोड़ से आसनसोल सिटी बस स्टैंड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा.
- आश्रम मोड़: सभी तरह की गाड़ियां जीटी रोड पर गिरजा मोड़ की तरफ नहीं जा पाएंगी और गाड़ियों को ऑफिसर्स क्लब 13 नंबर डीएस मोड़ – जोगीबाबा मोड़ -आसनसोल सिटी बस स्टैंड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा.
- बुद्धा मोड़: किसी भी तरह की गाड़ियां इस्माइल मोड़ की तरफ़ नहीं जाएंगी और गाड़ियों को गिरजा मोड़ और बीसी कॉलेज की तरफ मोड़ दिया जाएगा.
- पंपू तलाव मोड़: लोको स्टेडियम से पंपू तालाव की तरफ बीएनआर मोड़ आने वाली गाड़ियों को मोड़ दिया जाएगा.
- बीएनआर मोड़ से चेलीडांगा की तरफ़: चेलीडांगा की तरफ जाने वाली सभी तरह की गाड़ियां बीएनआर मोड़ पर रोक दी जाएंगी और गाड़ियों को घड़ी मोड़ की तरफ़ मोड़ दिया जाएगा.
- भगत सिंह मोड़: सभी तरह की बड़ी गाड़ियों को एचएलजी मोड़ की तरफ़ मोड़ दिया जाएगा.
हीरापुर PS के तहत गाड़ियों पर रोक/डायवर्ट:
- कोर्ट मोड़ से विद्यासागर स्टैच्यू मोड़: सभी तरह की गाड़ियों को घड़ी मोड़ की तरफ मोड़ दिया जाएगा.
- गैलेक्सी मॉल मोड़ से विद्यासागर स्टैच्यू मोड़ भाया पोलो ग्राउंड: बर्नपुर साइड से बीएनआर मोड़ भाया पोलो ग्राउंड आने वाली गाड़ियों को कोर्ट मोड़ की तरफ मोड़ दिया जाएगा.
- ध्रुबडांगाल रेल-गेट मोड़ से हाउसिंग मोड़: ध्रुबडांगाल रेल-गेट मोड़ से हाउसिंग मोड़ की ओर आने वाली गाड़ियों को बर्नपुर रोड पर गैलेक्सी मॉल मोड़ की ओर मोड़ दिया जाएगा.
रानीगंज थाना क्षेत्र के तहत गाड़ियों पर रोक/डायवर्जन:
- पंजाबी मोड़: NH-19 से मेजिया के लिए गिरजापाड़ा होते हुए आने वाली गाड़ियों को पंजाबी मोड़ पर रोक दिया जाएगा.
- गिरजापारा मोड़: बांकुरा से NH-60 से NH-19 का इस्तेमाल करने वाली गाड़ियों को गिरजापाड़ा मोड़ पर रोक दिया जाएगा.
- मंगलपुर मोड़: NH-19 से रानीगंज टाउन के लिए आने वाली गाड़ियों को मंगलपुर मोड़ पर रोक दिया जाएगा.
- टीवी हॉस्पिटल वॉटर टैंक के पास: NH-19 से सियरसोल राजबाड़ी के लिए आने वाली गाड़ियों को टीबी हॉस्पिटल वॉटर टैंक के पास रोक दिया जाएगा.
- राजबाड़ी मोड़, अनाथ काली मंदिर, सियरसोल स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब के पास और लिबर्टी शोरूम के सामने: NH-19, रानीगंज टाउन इनर रोड और बांकुरा से सियरसोल राजबाड़ी आने वाली गाड़ियों को पंजाबी मोड़ की तरफ मोड़ दिया जाएगा.
दुर्गापुर PS के अंदर गाड़ियों पर रोक / डायवर्जन:
- बसुंधरा रोटरी से रघुनाथपुर मोड़ (दोनों तरफ): डी-सेक्टर से आने वाली गाड़ियों को रघुनाथपुर मोड़ की तरफ मोड़ दिया जाएगा.
- अकबर रोटरी (दोनों तरफ): अकबर रोटरी से आने वाली गाड़ियों को 5-पॉइंट मोड़ – अकबर गर्ल्स हाई स्कूल मेला ग्राउंड की तरफ मोड़ दिया जाएगा.
- एनेक्स रोटरी से LIC रोटरी वाया चित्रालय रोटरी (दोनों तरफ): सभी तरह की गाड़ियों को चित्रालय मेला ग्राउंड की तरफ मोड़ दिया जाएगा.
- प्रांतिका मोड़: सभी तरह की बड़ी बसों को लिंक रोड की तरफ मोड़ दिया जाएगा.
- भीरिंगी अंडरपास: सभी तरह की बड़ी बसों को लिंक रोड की तरफ मोड़ दिया जाएगा.
Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र
The post रथयात्रा को लेकर आसनसोल और दुर्गापुर में दर्जनों सडकों को किया गया बंद, कई के रूट डायवर्ट appeared first on Prabhat Khabar.


