
बर्धमान/पानागढ़ से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल प्रदेश इकाई ने संगठनात्मक अनुशासन को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व बर्दवान जिले के कटवा संगठनात्मक जिला कमेटी के सदस्य तथा मेमारी नगर भाजपा के वरिष्ठ नेता बिश्वजीत बोस को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही उन्हें कारण बताओ (शो-कॉज) नोटिस भी जारी किया गया है.
पार्टी विरोधी काम करने का आरोप
पार्टी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, बिश्वजीत बोस पर संगठन की नीतियों और अनुशासन के विरुद्ध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे हैं. इन आरोपों को गंभीर मानते हुए प्रदेश नेतृत्व ने तत्काल प्रभाव से उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी संगठनात्मक दायित्वों से अस्थायी रूप से अलग कर दिया है.
कारण बताओ नोटिस जारी
भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने बिश्वजीत बोस को जारी नोटिस में निर्धारित समय के भीतर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है. उनके जवाब की समीक्षा के बाद ही पार्टी आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई पर अंतिम निर्णय लेगी.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संगठन के भीतर अनुशासन जरूरी
इस कार्रवाई के बाद पूर्व बर्दवान जिले की भाजपा राजनीति में हलचल तेज हो गई है.राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को संगठन के भीतर अनुशासन बनाए रखने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.अब सभी की नजर बिश्वजीत बोस के जवाब और प्रदेश नेतृत्व के अगले निर्णय पर टिकी हुई है.
Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र
The post बंगाल के भाजपा नेता बिश्वजीत बोस पार्टी से निलंबित, कारण बताओ नोटिस जारी appeared first on Prabhat Khabar.
