Thursday, July 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोलकाता में पहली बार होगी पुरी पीठाधीश्वर निश्चलानंद सरस्वती की धर्मसभा, सीएम सहित कई मंत्री रहेंगे मौजूद

कोलकाता में पहली बार होगी पुरी पीठाधीश्वर निश्चलानंद सरस्वती की धर्मसभा, सीएम सहित कई मंत्री रहेंगे मौजूद

कोलकाता से मनोरंजन कुमार सिंह की रिपोर्ट

जगद्गुरु शंकराचार्य गोवर्धन मठ, पुरी पीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज के कोलकाता आगमन के उपलक्ष्य में कोलकाता प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. आयोजक संस्था ‘आनंद वाहिनी’ की राष्ट्रीय महामंत्री निभा प्रकाश ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि गुरुदेव 18 जुलाई की सुबह श्री जगन्नाथ एक्सप्रेस से शालीमार स्टेशन पहुंचेंगे. इसके बाद 19 जुलाई को शाम 5 बजे से धन धान्य ऑडिटोरियम में एक भव्य धर्मसभा का आयोजन किया गया है.

सनातन धर्म को लेकर जिज्ञासा का होगा निराकरण

निभा प्रकाश ने बताया कि पश्चिम बंगाल में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज का इस प्रकार का यह पहला बड़ा कार्यक्रम है. इस ऐतिहासिक धर्मसभा में मुख्यमंत्री सहित राज्य सरकार के कई मंत्रियों और विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है, जो इस सभा में उपस्थित रहेंगे. धर्मसभा के दौरान शंकराचार्य जी सनातन धर्म से संबंधित श्रद्धालुओं और भक्तों द्वारा पूछे गये विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अब तक का सबसे बड़ा समागम होने का दावा

निभा प्रकाश ने सभी सनातन धर्मावलंबियों से इस धर्मसभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह करते हुए उम्मीद जतायी कि यह पश्चिम बंगाल में सनातनियों का अब तक का सबसे बड़ा समागम सिद्ध होगा. उन्होंने कहा कि इस समागम के माध्यम से सतातन को लेकर लोगों के मन में जो भी जिज्ञासा है उसका निवारण किया जायेगा. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में निभा प्रकाश के साथ सुभाष अग्रवाल, शंभुनाथ झा एवं श्रेया नाथ भी उपस्थित थीं.

Also Read: बंगाल के प्रसिद्ध नलहाटेश्वरी शक्तिपीठ में 22 को वार्षिक अनुष्ठान, महाप्रसाद पाने के लिए करना होगा ये काम

The post कोलकाता में पहली बार होगी पुरी पीठाधीश्वर निश्चलानंद सरस्वती की धर्मसभा, सीएम सहित कई मंत्री रहेंगे मौजूद appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles