Thursday, July 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल का मौसम : दार्जिलिंग में हुई झमाझम वर्षा, बागडोगरा रहा सबसे गर्म, जानें कोलकाता सहित अपने शहर का हाल

बंगाल का मौसम : दार्जिलिंग में हुई झमाझम वर्षा, बागडोगरा रहा सबसे गर्म, जानें कोलकाता सहित अपने शहर का हाल

West Bengal Weather Report: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा वर्षा हुई. सबसे ज्यादा उच्चतम तापमान बागडोगरा में रिकॉर्ड किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय मौसम केंद्र अलीपुर (कोलकाता) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

मैदानी और तराई इलाकों में गर्मी और उमस

मौसम विभाग ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि राज्य के दार्जिलिंग और मेदिनीपुर जैसे इलाकों में अच्छी-खासी वर्षा हुई है. मैदानी और तराई इलाकों में उमस और गर्मी का असर बना हुआ है.

कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश?

पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक बारिश पहाड़ी इलाकों और तटीय/दक्षिणी जिलों में दर्ज की गयी. कहां-कितनी बारिश हुई, इसका पूरा रिकॉर्ड यहां देखें.

स्थान का नाम वर्षापात
दार्जिलिंग (PTO) 41.8 मिमी (राज्य में सर्वाधिक)
दार्जिलिंग स्टेशन 41.0 मिमी
मेदिनीपुर 29.4 मिमी
हल्दिया 26.2 मिमी
सागर द्वीप 20.6 मिमी
कलाईकुंडा 18.4 मिमी
झारग्राम 15.6 मिमी
बागडोगरा 14.8 मिमी
सिलीगुड़ी PTO 13.7 मिमी

ये भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, होगी भारी से बहुत भारी वर्षा

कहां रहा सबसे ज्यादा और सबसे कम तापमान?

उत्तर बंगाल का बागडोगरा 37.3 डिग्री सेंटीग्रेड अधिकतम तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. इसके बाद उलुबेड़िया में 36.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ. दार्जिलिंग (PTO) में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया और यह राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा.

बंगाल में प्रमुख जगहों के तापमान और वर्षा के आंकड़े

स्टेशन (शहर) अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान 24 घंटे में बारिश
अलीपुर (कोलकाता) 33.2 डिग्री 27.2 डिग्री 4.7 मिलीमीटर
दमदम 34.1 डिग्री 26.4 डिग्री 5.2 मिलीमीटर
साल्टलेक 34.7 डिग्री 27.0 डिग्री 5.7 मिलीमीटर
दीघा 33.3 डिग्री 26.4 डिग्री 9.4 मिलीमीटर
आसनसोल 35.0 डिग्री 26.3 डिग्री 0 मिलीमीटर
बर्धमान 33.0 डिग्री 25.0 डिग्री 1.4 मिलीमीटर
सिलीगुड़ी (PTO) 33.9 डिग्री 25.1 डिग्री 13.7 मिलीमीटर
जलपाईगुड़ी 35.0 डिग्री 27.3 डिग्री 0.2 मिलीमीटर
अलीपुरदुआर 33.0 डिग्री 24.0 डिग्री 4.2 मिलीमीटर
मालदा 35.8 डिग्री 28.4 डिग्री 1.04 मिलीमीटर

ये भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन, 16, 17, 18, 19 और 20 जुलाई तक रेड अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

उमस ने बढ़ायी बेचैनी

तटीय और दक्षिणी बंगाल के कई इलाकों में हवा में नमी (आर्द्रता) का स्तर काफी अधिक बना हुआ है. कांथी (Contai) में आर्द्रता 98 प्रतिशत, हल्दिया में 97 प्रतिशत, रायगंज में 97 प्रतिशत, और कोलकाता के अलीपुर में 95 प्रतिशत दर्ज की गयी. हवा में नमी का उच्च स्तर और सामान्य से अधिक तापमान के कारण लोगों को दिन भर उमस और पसीने का सामना करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें: दक्षिण बंगाल के बांकुड़ा और पश्चिम बर्धमान में जमकर बरसा मानसून, जानें कहां कितनी वर्षा हुई

The post बंगाल का मौसम : दार्जिलिंग में हुई झमाझम वर्षा, बागडोगरा रहा सबसे गर्म, जानें कोलकाता सहित अपने शहर का हाल appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles