Thursday, July 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पीरटांड़ में सड़क हादसे में युवक की मौत:अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे गिरी, ससुराल से लौटते वक्त धावाटांड़ पहाड़ी के पास हुआ हादसा


गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पालगंज के समीप धावाटांड़ पहाड़ी के पास गुरुवार को एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदगुंदा निवासी 35 वर्षीय छाट्टू राय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, छाट्टू राय अपने ससुराल पीरटांड़ प्रखंड के पालगंज-सुगवाटांड़ से बाइक द्वारा अपने घर बदगुंदा लौट रहे थे। धावाटांड़ पहाड़ी के पास एक तीखे मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीचे जा गिरी। इस दुर्घटना में उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने घायल युवक को देखा और तत्काल उसके ससुराल के परिजनों को सूचित किया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद छाट्टू राय को मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। मृतक अपने पीछे गर्भवती पत्नी, सात वर्षीय पुत्र और तीन वर्षीय पुत्री को छोड़ गए हैं। परिजनों ने बताया कि उनकी शादी लगभग नौ वर्ष पूर्व हुई थी और उनकी पत्नी गर्भावस्था के अंतिम महीने में हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles