Thursday, July 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

उप प्रमुख अनु कुमारी ने लवर संग की दूसरी शादी:ससुर बोले-बहू घर से सोने-चांदी के गहने और नकदी ले गई


सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड की वर्तमान उप प्रमुख अनु कुमारी ने अपने प्रेमी विमल कुमार के साथ विवाह कर लिया है। यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। 2019 में हुई थी पहली शादी अनु कुमारी विशनपुर आधार गांव की निवासी हैं। उनके पहले पति इंद्रजीत महतो की वर्ष 2019 में अररिया बाजार के पास अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इंद्रजीत महतो कुख्यात इंदल महतो का भाई था, जिसकी पूर्व में हत्या हो चुकी है। पति की मृत्यु के बाद अनु कुमारी राजनीति में सक्रिय हुईं और वर्तमान में सोनबरसा प्रखंड की उप प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं। इस शादी के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। अनु कुमारी के ससुर और इंद्रजीत महतो के पिता महेश महतो ने कन्हौली थाना में एक आवेदन दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बहू घर से सोने-चांदी के गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर चली गई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग महेश महतो ने पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। कन्हौली थाना पुलिस ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस दोनों पक्षों के दावों और उपलब्ध तथ्यों की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles