Friday, July 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

प्रेमी ने की थी लॉ छात्रा दिव्या की हत्या:कोर्ट में गवाही रोकने के लिए रची साजिश, बिहार से चतरा लाकर किया मर्डर; एक आरोपी गिरफ्तार


चतरा पुलिस ने गया जिले की एलएलबी छात्रा दिव्या कुमारी पासवान की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, दिव्या की हत्या उसके प्रेमी राहुल यादव ने कोर्ट में गवाही रोकने की साजिश के तहत की थी। इस मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। जबकी मुख्य आरोपी फरार है। दिव्या का शव बीते 26 जून को चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जजलो स्थित एक बंद पत्थर खदान से बरामद हुआ था। दिव्या ने राहुल पर किया था केस दिव्या और राहुल के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग था। राहुल द्वारा शादी से मुकरने और शारीरिक शोषण करने पर दिव्या ने शेरघाटी में केस किया था, जिसमें राहुल जेल भी गया था। मृतका के परिजनों के अनुसार, अगले सप्ताह एससी-एसटी कोर्ट में राहुल के खिलाफ दिव्या की अहम गवाही होनी थी। इसी केस को उठवाने और गवाही रोकने के लिए राहुल ने 24 जून को उसे धोखे से बुलाया, हत्या की और शव खदान में फेंक दिया। केस उठाने की धमकी का ऑडियो हुआ था वायरल एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि मृतका के एक वायरल ऑडियो और त्वरित जांच ने इस ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में मदद की। ऑडियो में राहुल द्वारा दिव्या पर केस उठाने का दबाव दिया जा रहा था। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छोपमारी जारी इस हत्याकांड में संलिप्त एक अपराधी नेपाली गंझू को बिहार के गया से गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। उसके पास से मृतका का वन-प्लस मोबाइल और कुछ नगद बरामद किया गया है। फिलहाल, झारखंड और बिहार पुलिस संयुक्त रूप से जांच कर रही है तथा मुख्य आरोपी राहुल यादव की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles