Friday, July 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा में व्यापार संघ अध्यक्ष के स्टाफ के साथ लूट:बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत, जांच जारी


सहरसा के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को जिला व्यापार संघ के अध्यक्ष अर्जुन चौधरी के स्टाफ से मोबाइल छीनने की वारदात हुई। बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने मोबाइल झपटने के बाद दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवा में दो राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। नकदी लूटने का प्रयास, विरोध पर छीना मोबाइल जानकारी के अनुसार, जिला व्यापार संघ अध्यक्ष अर्जुन चौधरी के स्टाफ श्याम कुमार बटराहा की ओर जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोककर पहले नकदी छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाश नकदी नहीं ले सके और उनका मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले। फायरिंग से मची दहशत भागते समय बदमाशों ने लोगों में दहशत फैलाने के लिए हवा में दो राउंड फायरिंग की। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों आरोपी फरार हो चुके थे। घटना के बाद इलाके के व्यवसायियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, लेकिन पीड़ित की ओर से अभी तक लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles