Friday, July 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

तालाब से दो युवकों के शव बरामद

तालाब से दो युवकों के शव बरामद

खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन थाना क्षेत्र के तुरका गांव में आयोजित रथ मेले के दौरान एक दर्दनाक घटना में दो युवकों के शव मेले के समीप स्थित एक तालाब से बरामद किये गये. मृतकों की पहचान राधाबल्लभपुर गांव निवासी पूर्णचंद्र पट्टनायक (49) और साबड़ा गांव निवासी विशु टुडू (32) के रूप में हुई है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, रथ मेले के दौरान इलाके में भारी भीड़ थी. इसी बीच दोनों युवक काफी देर तक दिखाई नहीं दिये. परिजनों और स्थानीय लोगों ने उनकी तलाश शुरू की. काफी खोजबीन के बाद मेले के पास स्थित एक तालाब में दोनों के शव मिले. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी.

खबर पाकर दांतन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए खड़गपुर महकमा अस्पताल भेज दिया. पुलिस के प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, दोनों युवक संभवतः शराब के नशे में तालाब में उतरे थे और असावधानीवश गहरे पानी में डूब गये, जिससे उनकी मौत हो गयी.

हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वह किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच कर रही है. यह महज दुर्घटना है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसकी भी गहन जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles