![]()
पावापुरी थाना क्षेत्र के घोसरावां गांव में मानसिक तनाव से जूझ रहे एक अधेड़ ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह सकरी नदी किनारे स्थित एक बगीचे में पेड़ से उनका शव फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान घोसरावां गांव निवासी बद्री सिंह के 50 वर्षीय पुत्र बुधन सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बुधन सिंह गुरुवार से घर से लापता थे और उनकी तलाश की जा रही थी। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने बगीचे में पेड़ से शव लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों में शोक का माहौल घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधन सिंह शांत और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस कर रही सभी पहलुओं की जांच पावापुरी थानाध्यक्ष गौरव कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


