Saturday, July 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Jharkhand Weather Update | Heavy Rain & Lightning Alert in 6 Districts

झारखंड में आज मौसम का मिजाज बिगड़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में गर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

.

खासकर उत्तर-पश्चिमी और मध्य झारखंड के हजारीबाग, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला और खूंटी में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।

आज हजारीबाग, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला और खूंटी में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।

आज हजारीबाग, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला और खूंटी में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।

इन क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुककर तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम के इस बदलाव को देखते हुए स्थानीय प्रशासन को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

तेज हवाओं और वज्रपात का खतरा

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 18 जुलाई को राज्य के विभिन्न इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गर्जन और वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं।

जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय करने और आम लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

जारी अलर्ट में बताया गया है कि 19 जुलाई को भी पूरे राज्य में इसी तरह का मौसम बने रहने के आसार हैं। 20 और 21 जुलाई को दक्षिण-पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी और मध्य झारखंड के कुछ इलाकों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

जबकि इन दिनों भी तेज हवाएं और वज्रपात का खतरा बना रहेगा। हालांकि 22 और 23 जुलाई को मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने की संभावना है।

राज्य में कमजोर पड़ रहा लो-प्रेशर

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर ओडिशा और आसपास बने लो-प्रेशर का क्षेत्र अब गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड के हिस्सों में स्थित है। यह धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है।

हालांकि राज्य में मानसून ट्रफ सक्रिय बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हुई। लातेहार के बालूमाथ में सर्वाधिक 100 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

अगले 24 घंटे में भी राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

अगले 24 घंटे में भी राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

बात तापमान में बदलाव की करें तो बोकारो थर्मल में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लातेहार में न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कई स्थानों पर तापमान

सामान्य के आसपास बना हुआ है, वहीं कुछ जगहों पर हल्की वृद्धि और गिरावट दर्ज की गई है। अगले 24 घंटे में भी राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

24 जिलों में से 22 जिलों में सामान्य से कम बारिश

झारखंड में इस बार मानसून कमजोर नजर आ रहा है। 1 जून से 17 जुलाई तक के आंकड़ों के अनुसार राज्य में औसतन 40 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। अधिकांश जिलों में बारिश सामान्य से काफी नीचे रही है, जिससे सूखे जैसी स्थिति बनने के संकेत मिल रहे हैं।

गढ़वा (-72%), चतरा (-70%) और कोडरमा (-63%) जैसे जिलों में सबसे ज्यादा कमी दर्ज की गई है। यह, स्कैंटी श्रेणी में आते हैं। इसके अलावा देवघर, पाकुड़, हजारीबाग और साहिबगंज सहित कई जिलों में भी 50 प्रतिशत से अधिक बारिश की कमी दर्ज की गई है।

कुछ जिलों में स्थिति बेहतर, फिर भी बारिश कम

हालांकि कुछ जिलों में स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर रही है, लेकिन वहां भी बारिश सामान्य स्तर तक नहीं पहुंच सकी है। सिमडेगा में सबसे कम कमी (-14%) दर्ज की गई, जो सामान्य के करीब है।

इसके अलावा रांची, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में भी 24 प्रतिशत तक कमी रही। बोकारो, गिरिडीह, गोड्डा और पलामू समेत कई जिलों में 40 से 50 प्रतिशत तक बारिश कम हुई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles