न्यूयॉर्क में मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ हेट क्राइम पर भड़के जोहरान ममदानी – New York Mayor Zohran Mamdani Condemns Cowardly Anti Muslim Attacks mdsb ntc

Date:

न्यूयार्क के मेयर जोहरान मामदानी ने बे रिज इलाके में मुस्लिम न्यूयॉर्कवासियों पर हुए कायरतापूर्ण हमलों की कड़ी निंदा की है. पुलिस ने इस मामले में स्टेटन आइलैंड की 34 वर्षीय मेगन हॉर्न को गिरफ्तार किया है, जिस पर 30 जनवरी को अलग-अलग तीन घटनाओं में हेट क्राइम में शामिल होने के आरोप हैं. आरोपी महिला ने एक 12 साल की बच्ची और दो महिलाओं के साथ मारपीट की और उनके खिलाफ इस्लामफोबिक और मुस्लिम विरोधी टिप्पणियां कीं. 

पहली घटना दोपहर करीब 2:30 बजे हुई, जहां एक 33 साल की महिला को लात मारी गई, जबकि दूसरी घटना में एक 39 साल की महिला को बस में चढ़ते वक्त धक्का दिया गया. 

मेयर जोहरान मामदानी ने कहा, “हिजाब पहनने वाली महिलाएं और लड़कियां अक्सर ऐसी हिंसा का शिकार होती हैं, जो पूरी तरह अस्वीकार्य है. शहर में इस्लामफोबिया के लिए कोई जगह नहीं है और हर मुस्लिम नागरिक सुरक्षा और सम्मान के साथ जीने का हकदार है.”

new york zohran mamdani

सिलसिलेवार हमलों से इलाके में दहशत

पुलिस के मुताबिक, मेगन हॉर्न ने 10 मिनट के अंदर ही एक के बाद एक कई हमलों को अंजाम दिया. पहली घटना 5वें एवेन्यू पर हुई, जिसके ठीक बाद 92वें स्ट्रीट के पास एक अन्य महिला को निशाना बनाया गया. सबसे दुखद पहलू एक 12 साल की मासूम बच्ची पर हुआ हमला रहा. मेयर मामदानी ने इन हमलों को ‘घिनौना’ और ‘कायरतापूर्ण’ करार देते हुए कहा कि ऐसी हिंसा न्यूयॉर्क की सड़कों पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

यह भी पढ़ें: ‘खुलेआम हो रही हत्याएं, आंख मूंद रहा अमेरिका’, इमीग्रेशन एजेंसी ICE को खत्म करने की ममदानी ने की मांग

मेयर मामदानी ने सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, “मुस्लिम समुदाय को बिना किसी डर, धमकी या नुकसान के सड़कों पर चलने का हक है.” उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि मुस्लिम पहचान वाले लोगों को अक्सर निशाना बनाया जाता है. ममदानी ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि नफरत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे शहर की एकता बनी रहे.

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला मेगन हॉर्न को गिरफ्तार कर लिया है. उस पर हेट क्राइम के तहत मारपीट और उत्पीड़न की धाराएं लगाई गई हैं. जांच अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने जानबूझकर मुस्लिम पहचान वाले लोगों को चुना और उन पर शारीरिक हमला करने के साथ-साथ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया. इस गिरफ्तारी के बाद बे रिज इलाके में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है.

यह भी पढ़ें: न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी की पत्नी रमा दुवाजी ने पहने उधार लिए कपड़े-जूलरी, फोटो वायरल

—- समाप्त —-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रदेश अध्यक्ष के निधन पर संघ ने जताया शोक

पाटन | पाटन पीडीएस डीलर संघ ने प्रदेश अध्यक्ष...

‘The ball left the bat unlike anyone else’

The first time I saw him, he was 17...
Join Us WhatsApp