Sunday, July 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

वरिष्ठ ग्राउंड्स मैन महेंद्र महतो का निधन, शोक

सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो जिला क्रिकेट संघ (बीडीसीए) के सबसे वरिष्ठ ग्राउंड्समैन एवं पिच क्यूरेटर महेंद्र महतो का शुक्रवार सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से बोकारो क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। शुक्रवार शाम बीडीसीए की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। बीडीसीए अध्यक्ष पीएन सिंह ने कहा कि महेंद्र महतो संघ के गठन के समय से ही ग्राउंड्समैन के रूप में जुड़े रहे और बोकारो क्रिकेट के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। जिले में पहले टर्फ विकेट का निर्माण भी उनके नेतृत्व में हुआ था। उनके कार्यकाल में तैयार विकेटों पर अभ्यास कर जिले के कई खिलाड़ियों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई तथा बोकारो का नाम रोशन किया। बीडीसीए के सचिव राजेश रंजन ने कहा कि महेंद्र महतो का निधन बोकारो क्रिकेट के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। श्रद्धांजलि सभा में संजय सिंह, उमेश कुमार पाठक, दिलीप कुमार सिंह, राजेश्वर सिंह, संजय पांडे, संजीव रंजन, अजय पाठक, कुंदन सिंह, अनिल कुमार, राजेश कुमार, अजय कुमार, रूपेश कुमार, राजीव मोहन, प्रदीप कुमार, संजय पहाड़ी, किशून गोप, योगेंद्र कुमार, अनुज कुमार महतो, प्रमोद कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles