Sunday, July 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पुलिस बनकर महिला से ठगी, चेन ले भागा

सिटी रिपोर्टर|बेतिया शहर के अतिव्यस्तम सड़क पर पुलिस बनकर बाइक सवार दो अपराधियों ने एक महिला से ठगी की है। वे खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक महिला को चेकिंग का भय दिखाए और उसकी सोने की चेन लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने नगर थाना में एफआईआर दर्ज करायी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान में जुट गई है। दर्ज एफआईआर में वार्ड संख्या-14, गंज-2 निवासी वर्षा कुमारी लाल बाजार से मीना बाजार होते हुए अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान राज स्कूल के पूर्वी गेट के समीप बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। दोनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि आगे पुलिस की सघन जांच चल रही है और सुरक्षा के लिहाज से वह अपनी सोने की चेन उतारकर पर्स में रख लें।पीड़िता ने पहले चेन उतारने से इनकार किया, लेकिन दोनों युवकों ने यह कहकर दबाव बनाया कि आगे बड़े अधिकारी मौजूद हैं और चेकिंग में परेशानी हो सकती है। उनके झांसे में आकर महिला ने चेन उतार ली। इसके बाद बदमाशों ने चेन को जांचने के बहाने अपने हाथ में लिया और पलभर में बाइक से अवंतिका चौक की ओर फरार हो गए। इंस्पेक्टर नितिन कुमार ने बताया कि पीड़िता वर्षा कुमारी, पिता स्व. शशि मोहन, गंज-2 वार्ड-14 निवासी के आवेदन पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टया बदमाशों ने भय दिखाकर महिला से ठगी की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles