Wednesday, July 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

7 साल बाद परिवार से मिली मानसिक रूप से बीमार:शेखपुरा पुलिस ने भोजपुर की महिला को परिजनों से मिलवाया


शेखपुरा जिले में पुलिस की पहल पर बिहार के भोजपुर जिले से भटकी हुई 55 वर्षीय महिला सात साल बाद अपने परिजनों से मिल पाई। इस मानवीय कार्य के लिए पुलिस की सराहना की जा रही है। यह घटना शेखपुरा जिले के सिरारी थाना क्षेत्र की है। गत 12 जुलाई को सिरारी थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर निखिल भास्कर ने महिला को भदौस गांव से भटकते हुए बरामद किया था। अज्ञात महिला को बरामदगी के बाद महिला हेल्पलाइन में सुरक्षित रखा गया था। परिजनों का पता लगाने में काफी परेशानी पुलिस सब इंस्पेक्टर निखिल भास्कर ने बताया कि बरामद महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी। महिला अपना सही पता बताने में असमर्थ थी, जिससे पुलिस को उसके परिजनों का पता लगाने में काफी परेशानी हुई। स्थानीय पुलिस ने छह दिनों तक महिला के घर का पता लगाने के लिए कई जिलों और यहां तक कि राज्य के बाहर की पुलिस से भी संपर्क साधा। लगातार पूछताछ के बाद महिला ने खुद को भोजपुर जिले की निवासी बताया। मानसिक बीमारी के कारण घर से निकल गई थी इसके बाद, पुलिस ने भोजपुर जिले के शाहपुर थाना पुलिस से संपर्क किया। जांच में पता चला कि यह महिला भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर थाना के हरिहरपुर गांव निवासी रविन्द्र पाल की पत्नी सबिता देवी है। वह सात साल पहले मानसिक बीमारी के कारण घर से निकल गई थी। महिला के बारे में जानकारी मिलने पर उसका 16 वर्षीय बेटा अंकित कुमार अपने मौसेरे भाई के साथ सिरारी थाना पहुंचा। लंबे समय बाद अपनी मां को देखकर अंकित भावुक हो गया। मां-बेटे का यह मिलन थाना में मौजूद सभी लोगों के लिए एक भावनात्मक क्षण था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles