![]()
कटिहार के खानकाह मोहल्ले में पानी का मोटर चुराने का प्रयास करते हुए एक युवक को रंगेहाथ पकड़ा गया। स्थानीय निवासियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना एक बंद पड़े मकान में हुई। आरोपी युवक मोटर वाले कमरे का ताला तोड़ने की कोशिश कर रहा था, तभी एक स्थानीय व्यक्ति की नजर उस पर पड़ी। स्थानीय व्यक्ति ने तुरंत मकान मालिक संतोष कुमार को फोन पर सूचना दी कि उनके घर में कोई अनजान व्यक्ति घुस गया है। सूचना मिलते ही संतोष कुमार मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से चोर को पकड़ लिया। घटना की जानकारी तत्काल डायल 112 पर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर नगर थाने ले गई। डीएस कॉलेज और खानकाह मोहल्ला इलाके में हाल के दिनों में चोरी की घटनाओं में वृद्धि देखी गई है। एसी और पानी के मोटर जैसी वस्तुओं की चोरी से स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने बताया कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे चोरी से संबंधित कोई भी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी कुंदन सिंह ने बताया कि चोरी के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया गया है कानूनी कार्रवाई के बाद युवक को जेल भेजा जाएगा।
खानकाह मोहल्ले में मोटर चुराते युवक को पकड़ा:बंद घर से चोरी का प्रयास; पड़ोसी की सूचना पर मालिक धरा; पुलिस के हवाले किया
Date:




