Tuesday, July 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

'केंद्र-राज्य सरकार से शिक्षा व्यवस्था नहीं सुधर रही':दरभंगा में पेपर लीक को लकेर प्रदर्शन, कहा- शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें, दोषियों पर कार्रवाई हो


दरभंगा में पेपर लीक, शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार को लेकर सोमवार को पोलो मैदान स्थित धरनास्थल पर ‘छात्र-युवा आक्रोश दिवस’ मनाया गया। कार्यक्रम आइसा, आरवाईए (RYA) और भाकपा (माले) के संयुक्त आह्वान पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आइसा नेता मिथिलेश कुमार और अध्यक्षता आरवाईए के राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी ने की। आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकारें शिक्षा व्यवस्था को सुधारने में विफल रही हैं। लगातार हो रहे पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता और भ्रष्टाचार के कारण लाखों छात्रों और युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें और परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह बनाया जाए।
पेपर लीक की सभी घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, प्रभावित छात्रों को न्याय दिलाने और शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। मांगों की अनदेखी हुई तो आंदोलन तेज होगा सभा में वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उनका दावा था कि वहां पिछले 22 दिनों से आइसा की नेत्री नेहा, मनीष समेत कई छात्र आंदोलन का नेतृत्व करते हुए भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों और युवाओं की मांगों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद धरना में भाकपा (माले) के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, राज्य कमेटी सदस्य शनिचरी देवी, नेयाज अहमद, अभिषेक कुमार, वरिष्ठ नेता आरके साहनी, आरवाईए के राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी, जिलाध्यक्ष ओणम सिंह, नंदलाल ठाकुर, अशोक पासवान, कमरे आलम, सबा रौशनी, कामेश्वर पासवान, बसंती देवी, गंगा मंडल, अवधेश सिंह, मोहम्मद शौकत, प्रो. कल्याण भारती, हरिश्चंद्र पासवान, धर्मेश यादव, उमेश साह, अमरजीत पासवान, हरि पासवान, जिला परिषद सदस्य सुमित्रा देवी, केशरी यादव, नागमणि यादव, प्रिंस राज सहित बड़ी संख्या में छात्र-युवा एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles