Tuesday, July 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला:एक आरोपी को पकड़ लोगों ने की पिटाई, आरोपी के परिजनों की पुलिस से नोक झोंक


जमशेदपुर में सोमवार देर शाम रंगदारी नहीं देने पर चापड़ से लैस युवकों ने एक दुकानदार पर हमला कर दिया। हमले में दुकानदार बिचुन के हाथ में गंभीर चोट आई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवक दुकान पर पहुंचे और बिचुन से रंगदारी की मांग करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने चापड़ से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़ा
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। भीड़ बढ़ती देख हमलावर भागने लगे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने नंदू लोहार नामक युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसी बीच सूचना मिलने पर नंदू के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस पहुंची और लोगों के चंगुल से नंदू को छुड़ाकर थाना ले जाने लगी। इस दौरान नंदू के घरवालों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर नंदू को अपनी कस्टडी में लिया और सीतारामडेरा थाना ले गई। महिलाएं भी सीतारामडेरा थाना पहुंच गईं
नंदू को थाना ले जाने के बाद उसके समर्थन में काफी संख्या में महिलाएं भी सीतारामडेरा थाना पहुंच गईं और हंगामा करने लगीं। बाद में पुलिस ने उन्हें समझाकर मामला शांत कराया। उधर, घायल दुकानदार बिचुन को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में रंगदारी को लेकर हमला किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि वारदात में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। एक साल पहले हुई हत्या से जुड़ा है मामला
29 अगस्त 2025 को सीतारामडेरा के छायानगर में रात करीब 1.30 बजे चोरी के संदेह में राहुल भुईंया नामक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। सोमवार रात दुकानदार बिचुन पर हुए चापड़ हमले का संबंध राहुल की मौत के मामले से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस इस बिंदु पर गंभीरता से जांच कर रही है। आपसी विवाद को लेकर छायानगर में दुकानदार बिचुन पर जानलेवा हमला हुआ है। पुलिस ने नंदू को गिरफ्तार कर लिया है। महिलाएं उसकी गिरफ्तारी का विरोध कर रही थीं। हमला एक साल पहले से चले आ रहे विवाद से जुड़ा माना जा रहा है। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। -ललित मीणा, सिटी एसपी

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles