Tuesday, July 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

आंध्र प्रदेश पुलिस ने 2 स्नैचर्स को पकड़ा:वारदात को अंजाम देकर पटना में छिपे थे, चित्रगुप्त नगर इलाके से हुई गिरफ्तारी


आंध्र प्रदेश की पुलिस में चित्रगुप्त नगर थाने की सहायता से इलाके में छिपे दो चेन स्नैचर्स को अरेस्ट किया है। दरअसल आंध्र प्रदेश में चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों शातिर पटना में अपना ठिकाना बनाए थे। आंध्र प्रदेश की पुलिस को लगातार पटना की लोकेशन मिल रही थी। लोकेशन और इनपुट के आधार पर आंध्र पुलिस ने चित्रगुप्त नगर थाने की पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोनों बदमाशों को पकड़ने के लिए पटना पुलिस और आंध्र पुलिस की ओर से ज्वाइंट रेड की गई। जिसमें दोनों पकड़े गए हैं। चित्रगुप्त नगर थानेदार शंकर झा ने इसकी पुष्टि की है। बाकरगंज बजाज गली और सोनपुर के रहने वाले हैं पकड़े गए दोनों बदमाशों की पहचान बाकरगंज बजाज गली के रहने वाले रवि केसरी (37वर्ष) और गजाचक मोहमदपुर सोनपुर के रहने वाले दीपक कुमार (37 वर्ष) के तौर पर हुई है। इन दोनों के खिलाफ कुरनूल 4 टाउन थाना आंध्र प्रदेश में मामला दर्ज है। इनकी गिरफ्तारी चित्रगुप्त नगर इलाके के सहजानंद क्लीनिक के पास से हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद पटना में अलग-अलग अपना ठिकाना बदल रहे थे। इसी बीच आंध्र पुलिस को एग्जैक्ट लोकेशन राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास मिली। दोनों का आपराधित इतिहास मिला है पकड़े गए दोनों बदमाशों के आपराधिक इतिहास में मिले हैं। इनके बारे में और भी पता लगाया जा रहा है। फिलहाल आंध्र की पुलिस दोनों शातिरों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रवाना हो गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles