![]()
लोहरदगा|प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी तेतरतर बोल बम समिति के प्रबंधन में लोहरदगा व गुमला के सैकड़ों शिव भक्त कांवड़िए लोहरदगा शंख नदी से जल लेकर रांची के पहाड़ी मंदिर जाएंगे। श्रावणी माह के प्रथम सोमवारी पर यात्रा का शुभारंभ रविवार 2 अगस्त को सुबह 7:30 बजे होगा। यात्रा थाना रोड, बालिका स्कूल के निकट, चंद्रशेखर आजाद चौक से शुरू होगी। कांवड़िए बोल बम के नारों के साथ कांवड़ व कमंडल में जल लेकर रवाना होंगे। समिति ने शुभ अवसर पर समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, धार्मिक संगठनों व सनातनियों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की। इसी क्रम में समिति सदस्यों ने लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत, पूर्व राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू, स्थानीय विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव के प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल को अंग वस्त्र पहनाकर पत्रक दिया। उन्हें कार्यक्रम में उपस्थित होने का निमंत्रण दिया गया। निमंत्रण देने वालों में शिवभक्त ओमप्रकाश सिंह, समिति अध्यक्ष मिथिलेश वर्मा बाबू, सचिव आनंद ठाकुर, मोहन दुबे, पावन एक्का, संजय बर्म्मन, शशि वर्मा, आशिष कुमार, सत्या कुमार, गुड्डू राय मौजूद थे।

