Wednesday, July 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सरायकेला में महिला से चेन स्नैचिंग, वारदात CCTV में कैद:बाइक के आगे-पीछे लगा था अलग-अलग नंबर, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई वारदात


सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला से चेन स्नैचिंग की घटना हुई। बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। यह वारदात टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग स्थित भाटिया बस्ती सर्विस रोड पर नायक होटल के पास हुई। पीड़िता की पहचान बबिता सिंह (पति दिलीप सिंह) के रूप में हुई है। वह सुबह टहलने के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उनके पास आए और गले से सोने की चेन झपटकर तेजी से फरार हो गए। बाइक पर आगे और पीछे अलग-अलग नंबर प्लेट लगी थी। सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आदित्यपुर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की जांच में अहम सुराग मिले हैं। फुटेज में दोनों आरोपी हेलमेट पहने दिख रहे हैं, जबकि बाइक चला रहा युवक हाफ पैंट में था। पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने पहचान छिपाने के लिए फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया। आदित्यपुर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज कर दी है। पुलिस बाइक और दोनों आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरआईटी मोड़ और आसपास का इलाका लगातार आपराधिक घटनाओं का केंद्र बनता जा रहा है। लोगों की असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है। स्थानीय पार्षद मनोरमा देवी ने भी पुलिस प्रशासन से नियमित पेट्रोलिंग, हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर नजर रखने और चेन स्नैचिंग की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles