Thursday, July 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अपर समाहर्ता ने जलडेगा के छह मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया


चैनपुर|बुजुर्गों के ढलते जीवन को सहारा देने और उन्हें शारीरिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बुधवार को चैनपुर में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत निशुल्क सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। विदित हो कि पूर्व में एलिम्को (भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम) की विशेषज्ञ टीम द्वारा चैनपुर में विशेष परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में शारीरिक रूप से अक्षम, दिव्यांग अथवा कमजोर बुजुर्गों की जांच कर उन्हें चिन्हित किया गया था। बुधवार को उन्हीं चयनित लाभार्थियों के बीच व्हीलचेयर, वॉकिंग स्टिक (लाठी) श्रवण यंत्र, कमोड सहित अन्य सुलभ उपकरणों का निशुल्क वितरण किया गया। कृत्रिम साधनों की मदद मिलते ही कई बुजुर्ग भावुक हो उठे और उनके चेहरों पर मुस्कान बिखर गई। समारोह में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, बीडीओ यादव बैठा, चैनपुर मुखिया शोभा देवी, प्रमुख प्रमोद खलखो, महिला पर्यवेक्षिका खुशबू कुमारी व अंजली वर्मा मौजूद थीं। सभी अतिथियों ने बुजुर्गों को अपने हाथों से उपकरण सौंपे और उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की इस योजना से सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के असहाय बुजुर्गों को नया जीवनदान मिल रहा है। कोलेबिरा | रथ मेला के पावन अवसर पर कोलेबिरा मौसी बाड़ी परिसर में प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया गया. इस भंडारे में भारी संख्या में श्रद्धालु भाग लिए और महाप्रसाद ग्रहण किया। इस भंडारे के आयोजन में ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा । मौके पर चिंतामणि मिश्रा मनोज पति जीतन साहू बिरेंद्र कुमार अमरनाथ सिंह जनेश्वर बिल्हौर दिलेश्वर सिंह बंशीधर सिंह गोपाल सिंह अभिषेक कुमार विनोद कुमार विक्रांत कुमार अभिजीत कुमार संजय प्रसाद गोपाल कश्यप प्रवीण कुमार आदि लोग उपस्थित थे। गुमला​|जिले के जिला मुख्यालय स्थित चाहा मैदान में ग्रामीणों की अद्भुत सतर्कता और सूझबूझ से एक संदिग्ध मामला सामने आया है। यहां एक कार में एक नाबालिग किशोरी के साथ पहुंचे चार नाबालिग किशोरों को ग्रामीणों ने रोक लिया। इस दौरान मौका पाकर दो किशोर फरार होने में कामयाब रहे, जबकि ग्रामीणों ने दो अन्य किशोरों को दबोच लिया। हालांकि, आक्रोशित भीड़ ने पकड़े गए दोनों किशोरों की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वे घायल हो गए। गनीमत रही कि समय रहते सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों किशोरों को भीड़ के चंगुल से सुरक्षित छुड़ाकर थाना ले आई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को चार नाबालिग किशोर एक कार पर सवार होकर चाहा मैदान पहुंचे थे। उनके साथ एक नाबालिग किशोरी भी मौजूद थी। मैदान में उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर स्थानीय लोगों का माथा ठनका। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर ग्रामीणों ने तुरंत उनकी कार को रोक लिया और उनसे कड़ाई से पूछताछ शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एकत्र हो गए और भीड़ बढ़ती चली गई। भीड़ का फायदा उठाते हुए दो किशोर मौके से फरार हो गए, जबकि दो अन्य को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों का स्पष्ट आरोप था कि उक्त किशोरी को बहला-फुलाकर या जबरन कार से कहीं दूर ले जाया जा रहा था। इसी गंभीर संदेह और आक्रोश में आकर स्थानीय लोगों ने पकड़े गए दोनों किशोरों की पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को तुरंत नियंत्रित करते हुए दोनों किशोरों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग किशोरी को भी सुरक्षित अपने संरक्षण में ले लिया है और उससे मनोवैज्ञानिक एवं कानूनी प्रक्रिया के तहत पूछताछ की जा रही है। साथ ही मौके से फरार हुए दोनों अन्य किशोरों की पहचान भी कर ली गई है। भास्कर न्यूज|जलडेगा अपर समाहर्ता सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-71 कोलेबिरा गिरिजा शंकर महतो ने बुधवार को जलडेगा प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर कार्य की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जलडेगा बीडीओ डॉ. प्रवीण कुमार मौजूद रहे।अपर समाहर्ता ने मतदान केंद्र संख्या 82 महामना मालवीय उच्च विद्यालय कोनमेरला, 83 राजकीय मध्य विद्यालय कोनमेरला, 84 आरसी बॉयज मध्य विद्यालय गंगूटोली, 93 और 94 राजकीय मध्य विद्यालय जलडेगा का भ्रमण किया। उन्होंने बीएलओ के एसआईआर के तहत भरे जा रहे प्रपत्रों की जांच की। उन्होंने फॉर्म त्रुटिरहित तरीके से भरने का निर्देश दिया। उन्होंने बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, वालंटियर को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने तय समय सीमा में एसआईआर कार्य पूरा करने को कहा। उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों पर आयोजित बीएलओ और बीएलए-2 की बैठकों में भी भाग लिया। बैठक में उन्होंने बीएलए-2 को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्र के मृत, स्थानांतरित और अन्य मतदाताओं से जुड़ी जानकारी का सही तरीके से सत्यापन करें। उन्होंने कहा कि जांच के बाद जानकारी बीएलओ को दें। उन्होंने कहा कि इससे एसआईआर प्रक्रिया पारदर्शी रहेगी। प्रक्रिया त्रुटिरहित तरीके से पूरी होगी। भरनो|भरनो प्रखंड अंतर्गत बड़ा तूरीअम्बा गांव में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या का समाधान आखिरकार हो गया।विधायक जिग्गा सुसारण होरो की पहल पर गांव में 200 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया, जिसका उद्घाटन मंलगवार को विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने विधिवत फीता काटकर किया। बताया गया कि गांव में स्थापित 100 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले महीने से खराब पड़ा था, जिससे पूरे गांव में बिजली आपूर्ति बाधित थी। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पूर्व में यहां 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था,जो गांव की बढ़ती जरूरतों के अनुरूप पर्याप्त नहीं था और बार-बार खराब हो जाता था।इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विधायक से मुलाकात कर स्थायी समाधान की मांग की थी। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने पहल की और गांव में 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगवाया, बिजली बहाल होने की खुशी में गांव के लोगों ने विधायक को आमंत्रित कर एक कार्यक्रम आयोजित किया, जहां पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया। मौके पर विधायक जिग्गा सुसारण होरो ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। वहीं गांव में नए ट्रांसफार्मर के लगने से लोगों को बड़ी राहत मिली है और लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त किया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles