Thursday, July 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद में सेप्टिक टैंक में दो मजदूरों की मौत:जहरीली गैस की चपेट में आने से दम घुटा, सेंटरिंग हटाने के लिए अंदर गए थे दोनों


धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र के सदरियाडीह गांव में गुरुवार को एक सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। राजमिस्त्री और एक मजदूर सेंटरिंग खोलने के लिए टैंक के अंदर उतरे थे। जानकारी के अनुसार, लगभग 12 फीट गहरे इस सेप्टिक टैंक की ढलाई करीब एक महीने पहले की गई थी। गुरुवार को सेंटरिंग हटाने के लिए दोनों मजदूर टैंक के भीतर गए। कुछ ही देर बाद, अंदर मौजूद जहरीली गैस के कारण वे बेहोश होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। दोनों को तत्काल बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान अंधारी बस्ती निवासी दिलीप महतो (45) और सदरियाडीह निवासी राजेश महतो (25) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा अंचल अधिकारी गिरजानंद किस्कू और बाघमारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के कारणों की जांच शुरू पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। यह घटना निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन और बंद स्थानों में काम करने से पहले गैस जांच जैसी आवश्यक सावधानियों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles