Thursday, July 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र में फर्जीवाड़े की आशंका, कुल्टी बोरो कार्यालय में पुलिस के छापे से हड़कंप

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र में फर्जीवाड़े की आशंका, कुल्टी बोरो कार्यालय में पुलिस के छापे से हड़कंप

Police Raids Kulti Borough Office: आसनसोल नगर निगम के कुल्टी बोरो कार्यालय के जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण विभाग में गुरुवार को पुलिस के छापे से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. जांच अधिकारियों ने विभाग के विभिन्न दस्तावेजों, रजिस्टरों और पंजीकरण संबंधी रिकॉर्ड की गहन जांच की. साथ ही विभाग के कर्मचारियों से पूछताछ कर कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी जुटायीं.

पुलिस ने जारी नहीं किया है कोई आधिकारिक बयान

पुलिस के अनुसार, राज्य सरकार के निर्देश पर जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्रों से जुड़ी शिकायतों की जांच के लिए कार्रवाई की गयी. हालांकि, पुलिस ने यह नहीं बताया कि किन शिकायतों के आधार पर यह छापेमारी की गयी. पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान भी जारी नहीं किया है.

आगे भी जारी रह सकती है छापे की कार्रवाई

जांच एजेंसियां पता लगाने में जुटी हैं कि जन्म-मृत्यु पंजीकरण प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है या नहीं. फिलहाल जांच शुरुआती चरण में है. सभी दस्तावेजों और तथ्यों की गहन जांच के बाद ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी. आशंका जतायी जा रही है कि आने वाले दिनों में इस सिलसिले में जिले में और कुछ जगहों पर ऐसी कार्रवाई हो सकती है.

ये भी पढ़ें: ‘लक्खी भंडार’ योजना की राशि में फर्जीवाड़े का आरोप

योजनाओं का लाभ लेने के लिए फर्जीवाड़े की आशंका

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सत्ता संभालने के बाद घोषणा की थी कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किये गये. सभी संदिग्ध मामलों की जांच की जायेगी और फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. खासकर लक्ष्मी भंडार योजना (लोक्खी भंडार योजना) के लाभुकों में पुरुषों के नाम मिलने के बाद दस्तावेजों के सत्यापन में तेजी लाने के निर्देश सरकार ने अधिकारियों को दिये थे.

ये भी पढ़ें: काकद्वीप में फर्जी मतदाता मामले की जांच सीबीआइ करे : शुभेंदु अधिकारी

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles