Friday, July 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हजारीबाग में पुलिस मुठभेड़; एक अपराधी घायल, एक गिरफ्तार:राहुल दुबे गैंग के सदस्य रंगदारी वसूली की फिराक में आए थे, हथियार बरामद


हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के बुकरु गांव के पास शुक्रवार तड़के पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस ने एक अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक पिस्टल और एक बाइक बरामद की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही हजारीबाग एसपी अमन कुमार और बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बुकरु गांव के पास घेराबंदी की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के अपराधी चंद्रगुप्त माइंस से लेवी वसूलने के लिए किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के आधार पर केरेडारी थाना और पगार ओपी पुलिस ने संयुक्त रूप से बुकरु गांव के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने जंगल की ओर भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में दो से तीन राउंड फायरिंग की। इस दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लगी और एक को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। अपराधियों ने भागने के दौरान हथियार फेंका था घायल अपराधी को प्राथमिक उपचार के लिए बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाद में, उसे बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, हजारीबाग रेफर कर दिया गया। बताया गया कि अपराधियों ने भागने के दौरान हथियार फेंकने का प्रयास किया था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। एसपी अमन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार अपराधी राहुल दुबे गैंग से जुड़े हैं। वे इलाके में लेवी वसूली के लिए बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके अन्य साथियों व नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने बताया कि इसमें एक केरेडारी व दूसरा बड़कागांव थाना क्षेत्र का अपराधी है। हालांकि अभी तक पुलिस ने अपराधियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles