Friday, July 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Lok Sabha Election 2019: लोकतंत्र के महापर्व में सहभागी बनने का संकल्प , Aao-rajneeti-karein Hindi News

‘हिन्दुस्तान’ के आओ राजनीति करें अभियान के तहत मंगलवार को यमुना कॉलोनी स्थित लोनिवि कार्यालय में कर्मचारियों ने मतदान की शपथ ली। कर्मचारियों ने एकजुट होकर लोकतंत्र के महापर्व में सहभागी…

‘हिन्दुस्तान’ के आओ राजनीति करें अभियान के तहत मंगलवार को यमुना कॉलोनी स्थित लोनिवि कार्यालय में कर्मचारियों ने मतदान की शपथ ली। कर्मचारियों ने एकजुट होकर लोकतंत्र के महापर्व में सहभागी बनने का संकल्प लिया। साथ ही अन्य लोगों को भी मतदान का महत्व समझाया।  इस मौके पर पंचम सिंह बिष्ट, अनिल कुमार, किरन, उर्मिला रानी, अनिता साही, कुसुम, नीतू गैरोला, कपिल चंद बमराड़ा, मंजू पुंडीर, रामचंद्र जोशी, केएस राणा, सुनीता रावत, बाबूलाल, सावित्री देवी, पुष्पा शर्मा, खुशीराम डंगवाल, सुरेंद्र प्रसाद जुयाल, जीएस खत्री, योगेंद्र, नीतू, अनिता गौतम, संतोष भट्ट, कैलाश चंद्र नौटियाल, नरेंद्र सिंह, अंबुजा दीक्षित आदि मौजूद रहे।  

लोकतंत्र को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी: ‘हिन्दुस्तान’ के आओ राजनीति करें अभियान के तहत वसंत विहार स्थित ऊर्जा भवन में कर्मचारियों ने मतदान की शपथ ली। कर्मचारियों ने कहा कि वह लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ मतदान को जाएंगे।  साथ ही आसपास के लोगों को भी जागरूक करेंगे। ‘हिन्दुस्तान’ के मतदाता जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि सभी देशवासियों को लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। शपथ लेने वालों में एनसी गुप्ता, मोहित डबराल, एमएस राणा, हरीश चंद नौटियाल, रजनीश तारा, रुचि गुप्ता, बीरेंद्र सिंह, अनिल धीमान, विकास गुप्ता, विनय कुमार, प्रेम सिंह, प्रशांत जोशी, संदीप कुमार शर्मा, वैभव माटा, पवन रावत, महेश गुप्ता, अंकुर तोमर, प्रमोद भंडारी, रुपेश गुरुंग, गोपाल सिंह नेगी, निर्मला जोशी, एमएल टम्टा, राकेश नेगी, श्वेता, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे। 

नेहरू कालोनी एलआईसी दफ्तर में मंगलवार को कर्मचारियों ने मतदान की शपथ ली। 
फोटो: हिन्दुस्तान 
 

कैंट बोर्ड क्षेत्र में मंगलवार को ‘हिन्दुस्तान’ के आओ राजनीति करें अभियान के तहत मतदान की शपथ ली गई। 
फोटो: हिन्दुस्तान 

 

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles