![]()
औरंगाबाद में कांग्रेस के पूर्व विधायक सह जिलाध्यक्ष आनंद शंकर सिंह ने केंद्र सरकार और भाजपा को लेकर बयान दिया है।अंबा में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल से अधिक समय तक देश और जनता के हित में काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार सत्ता में आने के बाद से लगातार कांग्रेस के खिलाफ लोगों को गुमराह करने में लगी है। मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान 90 से अधिक परीक्षाओं के पेपर लिक हुए। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं है। नैतिकता के आधार पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा दे देना चाहिए। इनकी नींद तब खुली, जब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग को लेकर सोनम वांगचूक 24 दिनों तक भूख हड़ताल पर बैठे। मामला जब बिगड़ गया, युवाओं में रोष दिखने लगा, इसके बाद इनका बयान आना शुरु हुआ। नैतिकता तो बची ही नहीं है इनमें। देश में अराजकता का माहौल है और विभिन्न मुद्दों पर लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। छात्र आंदोलनों को दबाने के लिए सरकार बल प्रयोग कर रही है, लेकिन जनता सरकार की मंशा को समझ चुकी है। लोकतंत्र में सभी को विरोध करने का शक्ति मिला है। जब राहुल गांधी ने अपनी शक्ति का प्रयोग कर विरोध शुरु किया, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर से लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में चल रहे आंदोलनों से स्पष्ट है कि लोग सरकार की नीतियों से असंतुष्ट हैं और कांग्रेस जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। कांग्रेस ने हमेशा जनता के हित में किया काम कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आजादी से लेकर आज तक आम जनता के हितों के लिए संघर्ष करती आई है। लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार कांग्रेस के प्रति विद्वेष की भावना रखते हुए पार्टी की छवि खराब करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्र और नौजवान अनशन कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय सरकार उन पर लाठीचार्ज कर रही है। शर्मा ने कहा कि देश की जनता सब कुछ देख रही है और भाजपा को इसका राजनीतिक जवाब अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा युवाओं, छात्रों और आम लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। सम्मान समारोह में कई वरिष्ठ नेताओं की गैरमौजूदगी बनी चर्चा का विषय शुक्रवार को औरंगाबाद जिले के अंबा में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा एवं नव नियुक्त कुटुंबा प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश कुमार के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दोनों नेताओं का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने की, जबकि संचालन एससी-एसटी जिलाध्यक्ष अजय राम ने किया। हालांकि कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कांग्रेस के कई पुराने और चर्चित नेताओं और कार्यकर्ताओं की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही।

