Friday, July 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में फर्जी सिम से साइबर ठगी, दो गिरफ्तार:RTO अधिकारी और डॉक्टर बनकर करते थे ठगी; 6 मोबाइल, 7 सिम बरामद


गिरिडीह पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी फर्जी सिम कार्ड का उपयोग कर खुद को RTO अधिकारी और डॉक्टर बताकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करते थे। इस मामले का खुलासा शुक्रवार को साइबर डीएसपी आर.के. राणा ने की। साइबर डीएसपी आर.के. राणा ने बताया कि एसपी डॉ. बिमल कुमार को गांडेय थाना क्षेत्र के पुनईडीह गांव के पास एक क्षतिग्रस्त नर्सरी भवन में साइबर ठगी की सूचना मिली थी। इस सूचना पर साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी कर दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। फर्जी सिम कार्ड का करते थे इस्तेमाल गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांडेय थाना, बक्सीगरजा, जिला गिरिडीह निवासी मो. कैफ अंसारी (21), पिता इब्राहिम मियां, और मो. इरशाद अंसारी (19), पिता मो. आरिफ अंसारी के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे फर्जी सिम कार्ड का इस्तेमाल कर खुद को RTO अधिकारी बताकर चालान के नाम पर और डॉक्टर बनकर अपॉइंटमेंट बुकिंग के बहाने लोगों से ठगी करते थे। इस संबंध में साइबर थाना में कांड संख्या 22/2026, दिनांक 24 जुलाई 2026 दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन, 7 सिम कार्ड, एक आईपैड और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles