Friday, July 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पश्चिमी सिंहभूम में नाले में मिला युवक का शव:मछली पकड़ने निकला था युवक, देर रात तक घर नहीं लौटा; सुबह मिली लाश


पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र के सारंडियापोस गांव के पास एक नाले में एक युवक का शव मिला है। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने नाले के पानी में शव देखकर सोनुआ थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान सारंडियापोस गांव निवासी कानुराम टोपनो के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार, कानुराम टोपनो बुधवार शाम को भारी बारिश के बाद नाले में मछली पकड़ने के लिए घर से निकले थे। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने नाले में उनका शव देखा। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चक्रधरपुर स्थित अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि युवक की मौत डूबने से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles