Sunday, July 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जंतर-मंतर में लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का धरना, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग


सिटी रिपोर्टर | बोकारो जंतर-मंतर पर छात्रों एवं विपक्षी नेताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से समाहरणालय के समक्ष धरना दियागया। इसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष जवाहर लाल माहथा किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार दमनकारी नीतियां अपना रही है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्रों पर किया गया लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। जिला अध्यक्ष माहथा ने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों के सवालों से घबरा गई है, जिसका परिणाम जंतर-मंतर में छात्रों पर कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के रूप में सामने आया। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल ने व धन्यवाद ज्ञापन युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नितेश भारद्वाज ने किया। धरना में प्रदेश नेता मो. जमील अख्तर, मृत्युंजय शर्मा, ऊषा सिंह, कैसफ राजा, जितेंद्र यादव, अशोक मिश्रा, प्रेम राय, दिगंबर महतो, मो. अली अंसारी, मनोज राय, असीम शर्मा आदि मौजूद थे। बोकारो | दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को लॉयल इंसान फाउंडेशन के तत्वावधान में बोकारो में विरोध रैली निकाली गई। रैली महात्मा गांधी चौक (सेक्टर-4) से शुरू होकर भगवान बिरसा मुंडा चौक (नया मोड़) तक शांतिपूर्ण ढंग से निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और शांतिपूर्ण विरोध के समर्थन में अपनी एकजुटता जताई। फाउंडेशन के अध्यक्ष जहांगीर आलम ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। रैली को सफल बनाने में पिंकी कुमारी, सलोनी, पुष्पा, मोहम्मद अर्शालन, जैन सिंह, अवनीश यादव, महावीर मंडल, राजू दुबे की सक्रिय भूमिका रही।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles