पुंदरी में ओवरलोड से जूझ रहा 100 केबीए का ट्रांसफार्मर, उपभोक्ता परेशान

Date:

भास्कर न्यूज|कटकमदाग प्रखंड के ग्राम पुंदरी में मंदिर के समीप लगे 100 केबीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग के कारण बार-बार खराब हो जा रहा है। गांव में इस ट्रांसफार्मर से 150 से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जा रही है, जिससे इसकी क्षमता पर लगातार दबाव बना रहता है। जिसके कारण ट्रांसफार्मर अक्सर खराब हो जाता है। पूर्व मुखिया प्रतिनिधि शंकर राणा सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि अधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर का बुश बार-बार कट जाता है, जिससे घंटों बिजली बाधित रहती है। स्थिति यह है कि गांव में हमेशा लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। कम वोल्टेज के कारण घरों में पंखे, मोटर और अन्य विद्युत उपकरण सही ढंग से संचालित नहीं हो पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के दिनों में परेशानी और बढ़ जाती है। बिजली की अनियमित आपूर्ति से दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है, वहीं किसान भी सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से चिंतित हैं। इस समस्या की स्थायी समाधान को लेकर ग्रामीणों ने हजारीबाग के सांसद व बिजली विभाग के अधिकारियों को तीन माह पूर्व आवेदन देकर गांव में एक और 100 केबीए का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया जाता है तो लोड का बंटवारा हो जाएगा और बार-बार खराब होने की समस्या से राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से इस समस्या का समाधान करने का प्रयास किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PMCH Shishu Ward New Building Starts Admission

पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) का शिशु रोग...

Biggest upsets in T20 World Cup 2026 group stage

The ICC Men’s T20 World Cup 2026 has already...
Join Us WhatsApp