Sunday, July 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

खगड़िया में सीपीआईएम का प्रदर्शन:जमीन-पेंशन-राशन की मांग, सीओ-बीडीओ कार्यालय का घेराव, 10 अगस्त के जेल भरो आंदोलन का ऐलान


खगड़िया में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीआईएम) की अंचल कमिटी ने शनिवार को सीओ-बीडीओ कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भूमिहीनों को जमीन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और राशन से संबंधित विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई। पार्टी कार्यालय से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और अंचल कार्यालय तक मार्च किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जनआंदोलन के सामने हर तानाशाही को झुकना पड़ता है
प्रदर्शन का नेतृत्व सीपीआईएम के बिहार राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय कुमार, जिला सचिव सुरेन्द्र प्रसाद महतो, जिला सचिवमंडल सदस्य कुन्दन मेहता, नगर परिषद लोकल कमिटी के सचिव संजीव कुमार और खगड़िया पश्चिम लोकल कमिटी के सचिव मिथलेश केशरी ने किया। सभा को संबोधित करते हुए संजय कुमार ने कहा कि देशभर में छात्र नीट पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलनरत हैं, जिसके दबाव में केंद्र सरकार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेना पड़ा। उन्होंने इसे छात्र आंदोलन की जीत बताया और कहा कि जनआंदोलन के सामने हर तानाशाही को झुकना पड़ता है, जैसे तीन कृषि कानून वापस लेने पड़े थे। पांच डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया
कुमार ने खगड़िया अंचल के लाभगांव, नवटोलिया (मथुरापुर), भदास, महुआ मुसहरी, दाढ़ीआस, मारर घड़ारी, बेला और सौरायडीह सहित अन्य गांवों में वर्षों से बसे लोगों को बासगीत का पर्चा देने की मांग की। उन्होंने पात्र भूमिहीन परिवारों को सरकारी घोषणा के अनुरूप पांच डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। इसके अतिरिक्त, प्रदर्शनकारियों ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन का नियमित भुगतान, राशन कार्डधारियों के नाम काटे जाने पर रोक, ग्रामीण क्षेत्रों में होल्डिंग टैक्स तथा स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स लगाने के फैसले को वापस लेने की भी मांग की। कृषि भूमि को जलजमाव से बचाने की मांग भी उठाई
संजय कुमार ने सोनमनकी सुलिश गेट में हर वर्ष जमा होने वाली गाद की स्थायी सफाई कर किसानों की हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि को जलजमाव से बचाने की मांग भी उठाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी 10 अगस्त 2026 को प्रस्तावित ‘जेल भरो आंदोलन’ में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि जनदबाव से ही सरकार को समस्याओं के समाधान के लिए मजबूर किया जा सकता है। प्रदर्शन को जिला सचिव सुरेन्द्र प्रसाद महतो, कुन्दन मेहता, रामविनय सिंह, अमरेश कुमार, विजय कुमार सिंह, संजीव कुमार, मिथलेश केशरी, रामविलास वर्मा, रजनीश कुमार, अमीर कुमार, मंजीत कुमार, माला देवी, श्रवण साह और अमरेन्द्र कुमार सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles