Sunday, July 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

5 IPS अधिकारी निलंबित, कृष्णनगर लाठीचार्ज की न्यायिक जांच

5 IPS अधिकारी निलंबित, कृष्णनगर लाठीचार्ज की न्यायिक जांच

कोलकाता से शिव कुमार राउत की रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के शासनकाल में हुए कई विवादित मामलों में कार्रवाई करते हुए आईपीएस अधिकारी कोटेश्वर राव समेत 5 पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने की घोषणा की.

उत्तर दिनाजपुर, नदिया और दक्षिण 24 परगना जिले में हुई घटनाओं पर कार्रवाई

इनमें उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज में छात्रा से दुष्कर्म व नृशंस हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन में शामिल मृत्युंजय बर्मन की गोली मारकर हुई हत्या, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी दिवंगत पंकज दत्त के कथित पुलिस उत्पीड़न, नदिया जिले के कृष्णनगर में जगद्धात्री पूजा विसर्जन के दौरान लाठीचार्ज और दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप के सूर्यनगर में मां काली की प्रतिमा को प्रिजन वैन में ले जाने की घटना शामिल है.

टीएमसी सरकार ने पुलिस का दुरुपयोग किया

मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि तृणमूल सरकार के कार्यकाल में कई जगह पुलिस का दुरुपयोग किया गया. जिन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी. मुख्यमंत्री ने कहा- मुझ पर भरोसा रखें. सभी मामलों में कार्रवाई की जायेगी. अन्याय के खिलाफ सरकार कठोर से कठोर कदम उठायेगी.

ये भी पढ़ें: धर्मतला हिंसा में 7 FIR दर्ज, शुभेंदु अधिकारी बोले – ऐसी सजा देंगे कि 3 पीढ़ियां नहीं भूलेंगी

1. मां काली की प्रतिमा को प्रिजन वैन में ले जाया गया थाने

काकद्वीप के सूर्यनगर में मां काली की प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में स्थानीय लोगों के प्रदर्शन के दौरान सुंदरबन के तत्कालीन एसपी कोटेश्वर राव के नेतृत्व में लोगों पर लाठीचार्ज हुआ था. लोगों पर बर्बरता से लाठीचार्ज करने के बाद मां काली की प्रतिमा को प्रिजन वैन में रखकर थाने ले जाया गया था. काकद्वीप में मां काली की प्रतिमा को प्रिजन वैन में ले जाना सनातन धर्म की आस्था पर आघात था.

2. कालियागंज में मृत्युंजय बर्मन को पुलिस ने गोली मारी

कालियागंज में एक छात्रा की हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपित को कड़ी सजा देने की मांग करते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था. आंदोलन में शामिल होने के कारण पुलिस की टीम रात करीब 2 बजे मृत्युंजय बर्मन के घर पहुंची और दरवाजा खोलने पर उन्हें गोली मार दी. इस मामले में कालियागंज थाने के एएसआई मोयाज्जेम हुसैन को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिये गये हैं.

3. पूर्व आईपीएस अधिकारी पंकज दत्त को किया प्रताड़ित

पूर्व आईपीएस अधिकारी पंकज दत्त की मौत का मामला उठाते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि उन्हें कोलकाता के बड़तला थाने में कई बार बुलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया था. उन्होंने इस मामले में आईओ (जांच अधिकारी) साधन दास और बड़तला थाने के तत्कालीन थानेदार इंस्पेक्टर सुबर्ण दत्त चौधरी को निलंबित करने की घोषणा की. चौधरी फिलहाल कोलकाता पुलिस के स्पेशल ब्रांच में तैनात हैं.

4. जगद्धात्री पूजा विसर्जन में लाठीचार्ज करने वाले अमलेंदु विश्वास निलंबित

नदिया जिले के कृष्णनगर में पिछले वर्ष जगद्धात्री पूजा विसर्जन के दौरान हुए विवाद का भी मुख्यमंत्री ने विधानसभा में उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि इस दौरान पुलिस पर स्थानीय लोगों पर लाठीचार्ज करने और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप लगे थे. मामले में ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर अमलेंदु विश्वास को निलंबित करने का आदेश दिया गया है. साथ ही घटना की न्यायिक जांच के निर्देश दिये गये हैं.

ये भी पढ़ें: सेबाश्रय घोटाले पर CM शुभेंदु अधिकारी- चिटिंगबाज भाईपो एक बार जेल गया तो बाहर नहीं निकलेगा, CID-STF जांच के आदेश दिये

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles