![]()
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया है। इसे लेकर देशभर में प्रोटेस्ट चल रहे थे। बिहार में भी छात्रों का प्रदर्शन देखने को मिला। आज कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने देशभर में एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकालने का आह्वान किया है। देश के सभी जिलों में कलेक्टर कार्यालय (कलेक्ट्रेट) के बाहर कार्यक्रम करने की अपील की है। यह मार्च छात्र आंदोलनों और पुलिस कार्रवाई के विरोध में और अपनी बाकी बची मांगों को पूरा करने के दबाव के लिए बुलाया गया है। बिहार में भी कई जगह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पप्पू यादव महात्मा गांधी को चढ़ाएंगे पुष्प दूसरी ओर प्रदेश में शनिवार को AISA की ओर से बिहार बंद किया गया था। इसका असर पूरे बिहार में देखने को मिला और इस दौरान धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे को छात्र अपनी जीत के तौर पर देख रहे हैं। इसे लेकर आज विभिन्न जगह विजय जुलूस भी निकाला जाएगा। छात्र आंदोलन की हुई एतिहासिक जीत पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी आज 02:30 बजे महात्मा गांधी को गांधी मैदान में पुष्प अर्पित करेंगे। सदाकत आश्रम में कांग्रेस के जश्न की तस्वीरें… कल कांग्रेस ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया था जश्न वहीं, कल धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम से विजय जुलूस निकाला गया। कांग्रेस इसे अपनी जीत बता रही है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने खुद ढोल बजाया, जबकि पीछे खड़े कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते और नाचते दिखें। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। साथ ही सदाकत आश्रम में पार्टी का झंडा लहराया गया।

