Sunday, July 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नालंदा में रोड एक्सीडेंट में 2 युवकों की मौत:तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है


नालंदा में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदाकर थी कि 2 युवकों की मौत हो गई। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। राजगीर-छबीलापुर मुख्य मार्ग की है। अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम जानकारी के मुताबिक दोनों युवक एक ही बाइक से राजगीर की ओर जा रहे थे। इसी बीच नीमा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दोनों के सिर में गंभीर चोटें(हेड इंजरी) आईं, जिसके कारण उनकी स्थिति बेहद नाजुक हो गई। ​सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। आनन-फानन में घायलों को राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ​शिनाख्त में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में छबीलापुर थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस फिलहाल शवों की पहचान करने में जुटी हुई है। आसपास के थानों में भी सूचना दे दी गई है। मृतकों की शिनाख्त होने और परिजनों के आने के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles