Sunday, July 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नाबालिग से शादी का झांसा देकर रेप:किशनगंज में गर्भपात कराने का आरोप, 7 नामजद पर POCSO समेत FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू


किशनगंज जिले के महिला थाना में एक नाबालिग लड़की की शिकायत पर सात नामजद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भपात कराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। यह मामला महिला थाना कांड संख्या 72/26, दिनांक 25 जुलाई 2026 के तहत दर्ज किया गया है। पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया है कि गांव के मेराज आलम ने मोबाइल पर बातचीत के दौरान उससे शादी का वादा किया। इस दौरान उसने कई बार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। बहला-फुसलाकर इस्लामपुर बुलाया
युवती का आरोप है कि जब उसने शादी की बात उठाई, तो मेराज आलम के पिता, भाई और अन्य परिजनों ने उसे बहला-फुसलाकर इस्लामपुर बुलाया। वहां निकाह का भरोसा देकर उसका गर्भपात करा दिया गया। बाद में आरोपितों ने शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि 21 जुलाई को जब वह अपने परिजनों के साथ आरोपित के घर गई, तो सभी ने उनके साथ मारपीट और धक्का-मुक्की की। उन्हें दोबारा शादी की बात करने पर जान से मारकर शव गायब कर देने की धमकी भी दी गई। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी
महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मेराज आलम सहित सात नामजद आरोपितों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी महिला थाना की पुलिस पदाधिकारी सुमिता भारती को सौंपी गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles