Sunday, July 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पीएम की तस्वीर जलाने के आरोप में 1 गिरफ्तार

पीएम की तस्वीर जलाने के आरोप में 1 गिरफ्तार

नीट प्रश्न पत्र लीक के विरोध में पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को आग लगाने और उससे सिगरेट जलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सौमिक चट्टोपाध्याय के तौर पर हुई है. वह उत्तर 24 परगना जिले के बारासात पुलिस थाना क्षेत्र के बाडू का रहने वाला है.

सियालदह से एस्प्लेनेड तक निकला था विरोध मार्च

यह घटना शुक्रवार को कोलकाता में सियालदह से एस्प्लेनेड तक निकाले गये विरोध मार्च से पहले हुई. वामपंथी विचारधारा वाले विभिन्न छात्र संगठनों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर मार्च निकाला था.

पीएम मोदी का फोटो जलाकर सिगरेट जलाने का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर प्रसारित एक फोटो में, प्रधानमंत्री की तस्वीर को कथित तौर पर आग लगाते और उससे सिगरेट जलाते देखा गया. बारासात पुलिस थाना में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार सुबह लिखित शिकायत दर्ज करायी. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें: कोलकाता प्रदर्शन में हिंसा के पीछे इस्लामी कट्टरपंथी और विदेशी ताकतें, नंदीग्राम में बोले शुभेंदु अधिकारी

डिजिटल सबूतों की जांच कर रही पुलिस

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा- शिकायत मिलने और जांच के दौरान प्राप्त हुए शुरुआती सबूतों के आधार पर उसे हिरासत में लिया गया है. घटनाक्रम का पता लगाने के लिए डिजिटल सबूतों समेत सभी उपलब्ध सामग्री की जांच की जा रही है. इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: नीट पेपर लीक 2026: कलकत्ता हाईकोर्ट में बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट, दोषी पाये जाने पर 10 साल जेल और 10 करोड़ का जुर्माना

24 जुलाई को हिंसक हो गया था विरोध प्रदर्शन

अधिकारी ने बताया कि तहरीर में आरोप लगाया कि इस हरकत का उद्देश्य प्रधानमंत्री कार्यालय का अपमान करना और लोक व्यवस्था को बिगाड़ना था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी. मध्य कोलकाता में शुक्रवार को विरोध मार्च हिंसक हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया और कई आपराधिक मामले दर्ज किये. इस हिंसा मामले में अब तक कुल 14 लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

ये भी पढ़ें: NEET मामले में छात्रों के साथ नहीं होगा अन्याय, शुभेंदु अधिकारी बोले- हर हाल में मिलेगी दोषियों को सजा

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles