Sunday, July 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चांडिल में बीच सड़क धू-धू कर जला टैंकर:शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दूर तक दिखाई दे रहा था धुआं, रांची-जमशेदपुर रोड रहा ब्लॉक


सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित एनएच-33 के गोलचक्कर पर रविवार को एक खड़े टैंकर में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टैंकर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की तेज लपटें और घना काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। दमकल की टीमों ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद अग्निशमन की कई टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली करा दिया, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो। मौके पर अफसरों की मौजूदगी में लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही। रांची-जमशेदपुर रूट रहा बंद आग लगने की इस घटना से रांची-जमशेदपुर मार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पुलिस ने तत्काल वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करते हुए वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है। हालांकि राहत की बात यह है किइस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। पुलिस और प्रशासन पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटे हैं और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles