Monday, July 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा में विवाहिता की मौत:घर के बाहर मिला शव, मर्डर की आशंका पर पुलिस जांच में जुटी


सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के उटेसरा पंचायत के टेंगराहा गांव में रविवार रात एक 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर सलखुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार हैं। मृतका की पहचान टेंगराहा गांव निवासी रबेन यादव की पत्नी वंदना देवी (24) के रूप में हुई है। वंदना मूल रूप से रेठी गांव की रहने वाली थीं। लगभग पांच वर्ष पूर्व उनकी शादी रबेन यादव से हुई थी। जानकारी के अनुसार, वंदना के पति कुछ दिन पहले ही प्रदेश से घर लौटे थे। शव घर के मुख्य दरवाजे के बाहर पड़ा देखा मृतका के मामा राजा कुमार ने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे पड़ोसियों ने वंदना के भाई को घटना की सूचना दी। परिजन जब गांव पहुंचे, तो उन्होंने वंदना का शव घर के मुख्य दरवाजे के बाहर पड़ा देखा। परिजनों ने वंदना की हत्या की आशंका जताई है और निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सलखुआ थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा – सलखुआ थानाध्यक्ष पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। सलखुआ थानाध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में किसी की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मृतका के परिजनों का दुखद स्थिति है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द ही मौत के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles