Monday, July 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बच्ची की मौत:बक्सर में ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया, सड़क जाम


बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के मंगरांव गांव में रविवार को एक हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान अजीत साह की पुत्री प्रीति कुमारी (7 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ईसापुर-खीरी मुख्य मार्ग जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, प्रीति खेलते हुए अपने घर की छत पर चली गई थी। इसी दौरान वह मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की परिजन उसे तत्काल एक निजी क्लिनिक ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि वे लंबे समय से बिजली विभाग से मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाने या सुरक्षित करने की मांग कर रहे थे। इस संबंध में कई बार आवेदन भी दिए गए, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी इसी लाइन की वजह से लोग करंट की चपेट में आ चुके हैं, फिर भी विभाग ने इस खतरे को गंभीरता से नहीं लिया। हाईटेंशन लाइन को तत्काल हटाने की मांग घटना से नाराज ग्रामीणों ने ईसापुर-खीरी मुख्य मार्ग जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई, जर्जर तारों को बदलने और मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को तत्काल हटाने की मांग की। सूचना मिलते ही राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार और एसआई सुभाष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है, जबकि संबंधित अधिकारियों ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles