महिला को डायन बताकर घसीटकर डंडे से पीटा; VIDEO:पति के गैरमौजूदगी में घर में घुसे लोग; एक लाख लूटे, बच्चों के साथ भी मारपीट

Date:


खगड़िया में एक महिला और उसके बच्चों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पड़ोसियों पर डायन बताकर जानलेवा हमला करने, घर में घुसकर लूटपाट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक अपने एक हाथ में डंडा लिए हुए है और दुसरे हाथ से महिला का बाल खींच रहा है। वहीं अपने बाय हाथ के कोहनी से उसके पीठ पर लगातार हमला कर रहा है। पास में एक दुसरी बुढ़ी महिला पीड़िता के बेटे को पीट रही है। इसी दौरान पीड़ित महिला की बेटी हाथ में डंडा लिए अपने मां-भाई को बचाने की कोशिश करते नजर आ रही है। घटना बेलदौर थाना क्षेत्र की चौढ़ली पंचायत के हल्का वासा वार्ड संख्या-05 की है। पीड़िता की पहचान राधे राम की पत्नी मंजू देवी(30) के रूप में हुई है। पति के गैरमौजूदगी में घर में घुसे लोग पीड़िता के अनुसार, यह घटना 21 फरवरी 2026 की सुबह लगभग 7:30 बजे हुई। उस समय वह अपने घर में खाना बना रही थीं और उनके पति घर पर नहीं थे। गांव के ही आठ लोग उनके घर में घुस आए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हमलावरों ने उन्हें “डायन-जोगिन” कहकर अपमानित किया और अश्लील गालियां दीं। इसके बाद लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर और हथौड़ी जैसे हथियारों से महिला और उसके छोटे बच्चों के साथ मारपीट की। इस हमले में मंजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें बेलदौर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल खगड़िया रेफर कर दिया गया। घर तोड़कर एक लाख लूटने का आरोप पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनके फूस के घर को तोड़ दिया और बक्से का ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपए नगद लूट लिए। उन्हें पुलिस में शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। मंजू देवी का आरोप है कि आरोपी पक्ष ने खुद को बचाने के लिए अपने घर को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त दिखाकर पहले ही थाने में झूठा आवेदन दे दिया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है और किसी भी समय अप्रिय घटना की आशंका जता रहा है। इस बीच, महिला और उसके बच्चों के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में घर के अंदर घुसकर की गई मारपीट साफ दिख रही है। तोड़-फोड़ की तस्वीरें स्पष्ट दिख रही हैं, जिससे इलाके में आक्रोश और भय का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों ने भी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जांच के बाद होगी कार्रवाई बेलदौर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पीड़िता का आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आलोक में मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, पुलिस जांच जारी है और पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद लगाए प्रशासन की ओर देख रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp