![]()
आरा में सोमवार को ई-रिक्शा ने 2 सगी बहनों और उनकी मौसी को रौंद दिया। तीनों घर के दरवाजे के बाहर खड़ी थी। हादसे में छोटी बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़ी बहन और मौसी घायल हो गईं। घटना के बाद ड्राइवर ई-रिक्शा लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। शव को सड़क पर रखकर रोड जाम कर दिया। टायर जलाकर आगजनी भी की। करीब 2 घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा। घटना टाउन थाना क्षेत्र के नगर निगम के पास की है। परिजन को 20 हजार का सौंपा चेक जाम की सूचना के बाद आरा सदर सीओ, पूर्व डिप्टी मेयर पुष्पा सिंह कुशवाहा और टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों को समझाया, पर परिजन एक भी बात नहीं सुन रहे थे। जिसके बाद 20 हजार रुपए का चेक परिजन को सौंपा गया। तब परिजन और ग्रामीण शांत हुए। जाम हटाया गया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घर के बाहर खाना बना रही थी मृत बच्ची टाउन थाना क्षेत्र के नगर निगम वार्ड नंबर-10 निवासी घुरफेकन डोम की बेटी ममता कुमारी (4) है। जबकि जख्मियों में मृतता की बड़ी बहन सोनी कुमारी और मोहल्ले के निवासी साधु राम की पत्नी सह मृतका की मौसी क्रांति देवी शामिल है। क्रांति देवी ने बताया कि मैं घर के बाहर खाना बना रही थी। दोनों बच्चियां भी साथ में थी। इसी दौरान ई-रिक्शा ने रौंद दिया। बड़ी बहन सोनी कुमारी और मौसी क्रांति देवी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।
मृतका की मां नगर निगम में सफाईकर्मी है पूर्व डिप्टी मेयर पुष्पा सिंह कुशवाहा ने बताया कि मृत बच्ची की मां नगर निगम में सफाई कर्मी है। मां कम पर गई हुई थी, तभी बच्ची को एक टोटो वाले ने रौंद दिया। अभी तत्काल 20,000 का पारिवारिक लाभ का सहयोग किया गया है। कबीर अंत्येष्टि के तहत 3000 भी दिया जाएगा। परिवार वालों हर संभव मदद किया जाएगा। बताया जाता है कि मृत बच्ची अपने तीन बहन और एक भाई में छोटी थी। उ


