कल नगर सरकार के लिए होगा मतदान:झारखंड के 48 नगर निकायों में चुनाव, पोलिंग पार्टियां व सुरक्षाकर्मियों की रवानगी शुरू

Date:


झारखंड में कल 48 नगर निकायों में नगर सरकार चुनने के लिए मतदान होगा। इससे पहले शनिवार शाम प्रचार का शोर थम गया। निर्धारित समय सीमा खत्म होते ही लाउडस्पीकर और बड़ी रैलियों पर रोक लग गई। इससे पहले दिनभर प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। कहीं मोटरसाइकिल रैली निकाली गई तो कहीं समर्थकों के साथ रिक्शे पर बैठकर रोड शो किया। बाजार, चौक-चौराहों और मोहल्लों में उम्मीदवारों ने मतदाताओं से समर्थन मांगा। अब खुले मंचों और जुलूसों की जगह घर-घर जाकर जनसंपर्क का दौर शुरू हो गया है। प्रत्याशी सीमित संख्या में समर्थकों के साथ डोर-टू-डोर संपर्क कर रहे हैं और मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। पोलिंग पार्टियां व सुरक्षाकर्मियों की रवानगी शुरू इधर प्रशासनिक स्तर पर मतदान की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। आज पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होना शुरू हो चुकी हैं। मतदान सोमवार को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। राज्य चुनाव आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं और मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निकाय क्षेत्र के सभी बूथों पर सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती रहेगी। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाए जाएंगे, ताकि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित किया जा सके। प्रशासन ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है। 43 लाख से अधिक मतदाता चुनेंगे नगर सरकार 48 नगर निकायों में इस बार 43 लाख 33 हजार 574 मतदाता अपनी नगर सरकार चुनेंगे। इनमें 21 लाख 26 हजार 227 महिला, 22 लाख 7 हजार 203 पुरुष और 144 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए कुल 4307 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जो 2129 मतदान भवनों में संचालित होंगे। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कुल 2445 मतदान केंद्रों को संवेदनशील और 896 को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, जहां अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती रहेगी। चुनाव सुबह 7 बजे से 5 बजे तक एक ही चरण में कराया जाएगा। इस बार मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से होगा। चुनाव में नोटा का प्रावधान नहीं रखा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदाताओं को निर्धारित समय के भीतर अपने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डालना होगा। पुनर्मतदान की स्थिति में तीन दिन रिजर्व रखे गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। मतगणना 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना केंद्रों पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। हजारीबाग में सबसे पहले आ सकता है मेयर रिजल्ट नगर निकाय चुनाव की मतगणना 27 फरवरी को होगी। नगर निगमों में सबसे पहले हजारीबाग मेयर का रिजल्ट घोषित होने की संभावना है, जबकि धनबाद मेयर का परिणाम सबसे बाद में आ सकता है। अधिकारियों के अनुसार विभिन्न नगर निगमों में टेबल और राउंड की संख्या को ध्यान में रखते हुए संभावित समय-सीमा तय की गई है। नगर परिषद क्षेत्रों की बात करें तो गोड्डा और पाकुड़ का परिणाम सबसे पहले आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं नगर पंचायतों में महागामा, बासुकीनाथ, बुंडू और खूंटी के नतीजे शुरुआती चरण में घोषित किए जा सकते हैं। राज्य चुनाव आयोग ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि इस बार मतगणना प्रक्रिया तेज और व्यवस्थित तरीके से पूरी की जाए। आयोग ने स्पष्ट किया है कि एक से दो दिनों के भीतर सभी नौ नगर निगमों के मेयर पद का परिणाम घोषित कर दिया जाना चाहिए। पिछले चुनाव में मतगणना में काफी विलंब हुआ था और कुछ स्थानों पर तीन से चार दिन बाद परिणाम जारी हुए थे। इसी अनुभव को देखते हुए इस बार मतगणना टेबल की संख्या बढ़ाई गई है, ताकि राउंड कम हों और नतीजे समय पर सामने आ सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Rondale Moore, Vikings NFL receiver, dies at 25 | American Football News

Police say the ex-Purdue college star died of a...

मिक्सिंग मशीन के पलटने से ऑपरेटर की गई जान

भास्कर न्यूज |केरेडारी केरेडारी थाना क्षेत्र के मनातू-डुमरी लाईन...

Highest-ranking Maoist leader Devuji surrenders in Telangana

3 min readUpdated: Feb 22, 2026 01:38 PM IST The...
Join Us WhatsApp